..................... Yuzvendra chahal eating pakoda and tea on the mountains, after divorce with Dhanashree verma - Hindi Filmibeat

धनाश्री के डांस वीडियो के बाद युजवेंद्र चहल ने शेयर किया पहाड़ों से Video, चेहरा देख लोग बोले-सदमा...

Yuzvendra chahal

Yuzvendra chahal Viral Video: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भले ही इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दूर हों, लेकिन वह इन दिनों लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। युजवेंद्र चहल लबें समय से अपने और धनाश्री वर्मा संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में हैं।

बता दें कि युजवेंद्र चहल को कुछ समय पहले धनाश्री वर्मा के साथ फैमिली कोर्ट में भी देखा गया था। पहले तो यह अफवाह थी कि दोनों अलग होने जा रहे हैं, लेकिन अब यह ऑफिशियल हो गया है। धनाश्री की वकील का भी बयान सामने आया है।

पहाड़ों पर पहुंचे युजवेंद्र चहल
बता दें कि युजवेंद्र चहल ने नए साल के मौके पर धनाश्री वर्मा को अनफॉलो कर दिया था इतना ही नहीं दोनों की वेडिंग फोटोज भी उन्होंने डिलीट कर दी थीं। इससे यह तो साफ हो गया था कि दोनों के तलाक की वजह तो बड़ी है, लेकिन दोनों किस वजह से अलग हुए इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है। जहां धनाश्री वर्मा तलाक के बाद अपने करियर पर फोकस कर रही हैं अपने फोटोशूट शेयर कर रही हैं तो कभी डांस वीडियो शेयर कर रही हैं वहीं अब युजवेंद्र चहल ने हाल में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युजवेंद्र चहल पहाड़ के एक रेस्टोरेंट में अकेले बैठे हैं वह वहां कॉफी और पकौड़े खाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में शांति लिखा है और एक सफेद हार्ट इमोजी बनाया है।

चहल के वीडियो पर यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
युजवेंद्र चहल का यह वीडियो देख फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई एक यूजर ने कमेंट करते लिखा- भाई सदमे से बाहर निकलो। वहीं दूसरे ने लिखा- भाई मूव ऑन करना सही है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- जहां कुछ लोग तलाक एंजॉय करते हैं वहीं लड़के शांति चाहते हैं क्योंकि वह टूट चुके होते हैं।

ऐसे हुई थी धनाश्री और चहल की मुलाकात
आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल धनाश्री वर्मा से डांस सीखा करते थे। वहीं अचानक से चहल ने जब धनाश्री को डेट के लिए प्रपोज किया तब वह समझ चुकी थीं चहल उनसे शादी करना चाहते हैं। दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया और कोरोना काल में साल 2020 में दोनों शादी में बंधन में बंध गए थे, लेकिन दोनों की शादी लंबी नहीं चली और शादी के चार साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X