तलाक की खबरों के बीच गुस्से में जिम करते दिखे युजवेंद्र चहल ? Video देख लोग बोले- ठुकरा के मेरा प्यार...

Yuzvendra Chahal Gym Video Viral: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि जब से युजवेंद्र चहल ने पत्नी धनाश्री को इंस्टाग्राम से अनफॉलो किया है और उनकी सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं तब से उनके तलाक की खबरों आग की तरह फैल रही हैं।
तलाक की खबर सुन फैन्स को लगा झटका
अब दोनों तलाक ले रहे हैं या नहीं इस बारे में तो अभी कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि दोनों ने ही अभी तक कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर नहीं किया है। ऐसे में फैन्स को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि पिछले साल हार्दिक और नताशा के तलाक की खबर ने फैन्स को एक बड़ा शॉक दिया था। वहीं अब नए साल की शुरुआत में ही युजवेंद्र चहल और धनाश्री के तलाक की खबर ने फैन्स को झटका दिया है।
तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो
बता दें कि दोनों के तालक को लेकर तमाम दावे और सवाल किए जा रहे हैं। दोनों को ही सोशल मीडिया पर सर्च किया जा रहा है ऐसे में दोनों के नए पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं हाल ही में युजवेंद्र चहल का एक जिम करने वाला थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युजवेंद्र चहल गुस्से में जिम करते दिख रहे हैं।
वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट
बता दें कि यह वीडियो पुराना है, लेकिन इस वीडियो को एडिट करके री-शेयर किया गया है। जिसपर 'ठुकरा के मेरा प्यार' गाना डाला गाय है। बता दें कि इस एडिट वीडियो को देख जहां कुछ लोग नाराज हो रहे हैं तो कभी कुछ लोग युजवेंद्र चहल को स्ट्रांग बने रहने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- अभी किसी का कोई स्टेटमेंट नहीं आया है ऐसे में कुछ भी कहना गलत होगा। वहीं दूसरे ने लिखा- भाई अपने काम पर फोकस करो और खुद की हेल्थ पर।


Click it and Unblock the Notifications











