..................... Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce Reeason Revealed - Hindi Filmibeat

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की असली वजह आई सामने! जानें क्या है हरियाणा-मुंबई मामला?

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce Reeason

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce Reeason: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। हाल ही में युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हुआ है। दोनों की शादी टूट गई है। लेकिन इस बीच खबर आई कि दोनों के बीच शादी के 2 साल बाद से ही अनबन शुरू हो गई थी। दोनों अलग रहने लग गए थे।

लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की असली वजह वेटरेन जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने शेयर कर दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए खुलासा किया कि दोनों के बीच में आखिरकार तलाक की असली वजह क्या रही?

विक्की लालवानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच में तलाक की वजह धनश्री की मुंबई में रहने की इच्छा रही। दरअसल क्रिकेटर हरियाणा में अपना घर छोड़ने के लिए राजी नहीं थे। लेकिन धनश्री मुंबई जाना चाहती थी। दोनों की पर्सनैलिटी भी एक दूसरे से काफी अलग थी।

विक्की लालवानी ने अपने इस पोस्ट में लिखा कि "एक सूत्र के हवाले से पता चला है कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा कभी भी साथ में नहीं रहे हैं क्योंकि वह दोनों एक अलग पर्सनालिटी है। अचानक से एक दिन धनश्री ने अपना पैर एक ऐसी चीज पर रख दिया था जिससे कि युजवेंद्र कुर्सी से गिर गए थे। इससे लग स्पिनर काफी हैरान हो गए थे।"

विक्की लालवानी की इस पोस्ट में आगे लिखा हुआ है कि "उन्होंने धनश्री को यह भी समझने की कोशिश की थी कि उनकी डिमांड बिल्कुल भी सही नहीं है। दोनों ने इस बात पर चर्चा भी की थी और दोनों के बीच बहस से लेकर लड़ाई भी हुई। इसके बाद धनश्री चाहती थी कि युजवेंद्र अपना बैग और सामान लेकर मुंबई शिफ्ट हो जाए।"

विक्की लालवानी द्वारा इस पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि "धनश्री, युजवेंद्र चहल और उनके माता-पिता के साथ में रहने के लिए हरियाणा चली गई थी। लेकिन जब भी उनको जरूरत होती थी तो वह मुंबई आ जाती थी। युजवेंद्र अपने घर और आसपास से खुद को दूर नहीं करना चाहते थे।"

Take a Poll

विक्की लालवानी की यह पोस्ट कितनी सच है और कितनी झूठ यह तो धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ही जानते हैं। लेकिन इस पोस्ट को पढ़ने के बाद में और काफी सारे लोगों का यही कहना है कि दोनों के बीच में तलाक का यह भी एक मुद्दा हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि धनश्री वर्मा अपना करियर आगे बढ़ाना चाहती हो और इसी के चलते वह मुंबई शिफ्ट होना चाहती हो।

अगर हम युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान हुई थी। हालांकि दोनों वर्चुअल तरीके से मिले थे। लॉकडाउन के वक्त सब लोग अपने घर में बंद थे और युजवेंद्र चहल ने ऑनलाइन डांस क्लास भी ज्वाइन की थी।

जैसा कि हम जानते हैं कि धनश्री वर्मा एक कोरियोग्राफर है और इसी के चलते युजवेंद्र चहल ने उनसे डांस क्लास ली थी। लेकिन फिर दोनों के बीच में जान पहचान हुई और एक इंटरव्यू के दौरान धनश्री वर्मा ने बताया था कि युजवेंद्र चहल ने उनको डेट के लिए पूछा था। बाद में युजवेंद्र चहल ने धनश्री से अपने प्यार का इजहार भी किया था।

बाद में साल 2020 में हुए आईपीएल के दौरान युजवेंद्र चहल को दुबई जाना था। लेकिन आईपीएल में खेलने जाने से पहले उन्होंने धनश्री वर्मा के साथ में अपनी सगाई की तस्वीरों को शेयर कर दिया। इसके बाद हर कोई हैरान रह गया था और दोनों की सगाई 8 अगस्त को हुई। बाद में 22 दिसंबर 2020 को दोनों ने शादी कर ली।

FAQs
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक कब हुआ?

हाल ही में युजवेंद्र चहल और धनेश्वरी वर्मा ने आपसी सहमति के साथ अपनी 4 साल की शादी को खत्म कर दिया। 5 फरवरी को उन्होंने तलाक के लिए अर्जी डाली थी और 20 फरवरी को फैमिली कोर्ट ने अनिवार्य छह महीने की कूलिंग-ऑफ पीरियड को माफ करने से मना कर दिया। याचिका की माने तो 18 महीने से दोनों अलग रह रहे हैं। 20 मार्च 2025 को दोनों का तलाक फाइनल हो गया।

Filmibeat Entertainment

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X