'भगवान हर बार मुझे बचा लेता है...' तलाक की खबरों के बीच Yuzvendra Chahal का पोस्ट वायरल

Yuzvendra Chahal Cryptic Post: मशहूर भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ में शादी की थी। पिछले लंबे समय से दोनों की तलाक की अफवाहें सामने आ रही थी। लेकिन अब इसी बीच युजवेंद्र चहल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर कर दी है।
युजवेंद्र चहल ने अपनी इस स्टोरी में लिखा कि "भगवान ने मुझे जितनी बार बचाया है मैं उसको गिर नहीं सकता हूं। हालांकि मैं उस वक्त की कल्पना जरूर कर सकता हूं जिसमें मुझे बचाया गया है। इसके बारे में मैं जानता भी नहीं हूं। मेरी तरफ से भगवान का शुक्रिया। हमेशा मेरे साथ रहने के लिए, तब भी जब मुझे पता भी नहीं होता है। आमीन।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से भी अनफॉलो कर दिया। इसी के बाद दोनों की तलाक की अफवाहें तेज हो गई थी। हालांकि युजवेंद्र ने तो धनश्री वर्मा की तस्वीरों को डिलीट कर दिया लेकिन धनश्री ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। उन्होंने सिर्फ युजवेंद्र को अनफॉलो किया है।
इस वक्त कहा जा रहा है कि युजवेंद्र चहल ने तलाक के लिए धनश्री वर्मा को 60 करोड़ की भारी भरकम राशि दी है। हालांकि अभी तक इस बात का कोई भी सबूत सामने नहीं आया है क्योंकि तलाक की अफवाहो को लेकर इस कपल ने अभी तक इस बात की कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications
