धनाश्री वर्मा संग तलाक की खबरों की बीच युजवेंद्र चहल ने लिखा किप्टिक पोस्ट, बोले- भगवान ने मुझे बचाया है...

Yuzvendra Chahal cryptic post amid divorce news with Danashree verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बात दें कि युजवेंद्र चहल और धनाश्री को बीते दिन फैमिली कोर्ट में देखा गया था। सोर्स की माने तो युजवेंद्र चहल और धनाश्री का तलाक हो गया है।
खबरें ऐसी भी हैं कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। तलाक की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि एलिमनी में धनाश्री वर्मा 60 करोड़ रुपये ले रही हैं। दोनों के तलाक की खबरों को बीच युजवेंद्र चहल ने एक क्रिप्टक पोस्ट किया है जिसे देख फैन्स के होश उड़ गए हैं।
युजवेंद्र चहल ने अपने पोस्ट में लिखा- 'जितना मैं सोच सकता हूं उससे कई ज्यादा भगवान ने मुझे बचाया है मैं सिर्फ अंदाजा लगा सकता हूं। मुझे तब उस खतरे के बारे में अंदेशा नहीं था। मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद भगवान। बता दें कि युजवेंद्र चहल के इस पोस्ट को देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।'
क्रिकेटर के इस पोस्ट ने तो लोगों को हैरान ही कर दिया है, लेकिन युजवेंद्र चहल के बाद धनश्री वर्मा ने भी जमकर क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है वह कहती हैं कि- 'मैं सोच भी नहीं सकती है कि भगवान ने मेरी कितनी चिंताओं को खुशहाली में बदल दिया है। अगर आप तनाव में हैं तो जान लें कि आपके पास एक विकल्प है। आप या तो चिंता कर सकते हैं या आप सब भगवान के ऊपर छोड़ सकते हैं और हर चीज के लिए प्रार्थना करना चुन सकते हैं। भगवान आपकी भलाई के लिए सब करते हैं।'
आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा ने साल 2020 में कोरोना काल में चल रहे लॉकडाउन के दौरान शादी की थी। दोनों की शादी में चंद मेहमान ही शामिल हो पाए थे। युजवेंद्र चहल और धनाश्री की सगाई और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल ने नए साल पर अपनी शादी की और धनाश्री की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं, लेकिन धनाश्री ने अपनी शादी और सगाई की कोई भी तस्वीर डिलीट नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications