धनश्री वर्मा संग तलाक की खबरों पर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी! पोस्ट शेयर कर बोले- ये दुनिया जानती है कि...

yuzvendra chahal

Yuzvendra chahal criptic post viral: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है साथ ही में उन्होंने पत्नी की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी है।

जिसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद नए साल की शुरुआत में कपल तलाक ले सकता है। बता दें कि तस्वीरें डिलीट करने के बाद युजवेंद्र चहल ने एक क्रिप्टक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

जी हां, हाल ही में युजवेंद्र चहल ने तलाक की खबरें फैलने के बाद अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वह दर्द और अपने माता पिता को गर्व करवाने की बात करते नजर आ रहे हैं। जी हां, युजवेंद्र चहल इस पोस्ट में कहते हैं- 'कड़ी मेहनत ही आपके चरित्र को उभारती है। आप अपनी यात्रा जानते हैं। आप अपना दर्द जानते हैं। आप यह अच्छे से जानते हैं कि आपने यहां तक पहुंचने के लिए क्या-क्या किया है। इसे दुनिया जानती है। आप मजबूती से खड़े रहे हैं। यहां तक पहुंचने के लिए कितना पसीना बहाया है। माता पिता को गर्व महसूस करवाएं और हमेशा मां-बाप के साथ खड़े रहें'

बता दें कि युजवेंद्र चहल के इस पोस्ट के बाद से फैन्स के होश उड़ गए हैं। फैन्स का मानना है कि इस तरह का पोस्ट उनके तलाक की खबरों को जोर दे रहा है। बता दें कि भले ही युजवेंद्र चहल ने धनश्री की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं, लेकिन अभी तक धनश्री का इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया है और उन्होंने ना ही अपने इंस्टा से कोई तस्वीर डिलीट की है। आपको बता दें कि दोनों साल 2020 में शादी की थी। शादी के चार साल पूरे होने पर भी दोनों ने एक दूसरे को शादी की बधाई नहीं दी थी। दोनों ने ही इस बार सोशल मीडिया पर किसी तरह का कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X