धोखेबाजी का आरोप और तलाक.. पहली बार युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, बताया कि क्यों हुए धनश्री वर्मा से अलग?

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal Break Silence on Divorce- युजवेंद्र चहल का जब उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक हुआ था तो क्रिकेटर पर ही कई तरह के गंभीर आरोप लगे थे। धनश्री ने तलाक के तुरंत बाद एक गाना रिलीज किया था जिसको उनके तलाक से जोड़कर देखा जा रहा था।

कहा जा रहा था कि चहल ने शादी के दौरान ही अपनी पत्नी को धोखा दिया है। लगातार इन आरोपों को झेलने के बाद फाइनली अब युजवेंद्र चहल ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

एक पॉडकास्ट के दौरान वो खुलकर सामने आए और बता डाला कि उन्होने किसी तरह का कोई धोखा नहीं दिया है। चहल का तो ये भी कहना था कि वो इतना ज्यादा परेशान हो चुके थे कि उनके मन में सुसाइड तक के ख्याल आने लगे थे।

चहल के बयान से मचा बवाल

युजवेंद्र चहल का कहना है, चहल ने कहा, ''ये सब काफी वक्त से चल रहा था लेकिन हमने फैसला किया था कि हम ये सब सबको नहीं दिखाएंगे और स्थिति में नहीं जाएंगे जहां से वापसी का रास्ता ना हो। सोशल मीडिया पर हम एक सामान्य कपल की तरह ही रहेंगे। मेरे तलाक के बाद लोगों ने मुझे धोखेबाज कहा लेकिन मैने किसी को धोखा नहीं दिया। मेरी भी दो बहने हैं और महिलाओं का सम्मान मैने माता पिता से सीखा है। अगर मेरा नाम किसी से जोड़ा जा रहा तो लोग व्यूज के लिए कुछ भी लिखेंगे। रिश्ता एक समझौता होता है। एक बोलता है तो दूसरे को सुनना पड़ता है। मैं इंडिया के लिए खेल रहा था और वो भी अपना काम कर रही, कभी कभी एक दूसरे का स्वभाव मेल नहीं खाता है, ये सब करीब 1 साल से चल रहा था।'' युजवेंद्र चहल ने पूरा खुलासा कर दिया है। इसके अलावा उन्होने ये भी कहा कि कभी कभी आत्महत्या के ख्याल आते थे।

अब चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है और हाल ही में दोनों को लंदन में स्पॉट किया गया था। बता दें कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X