Yuzvendra Chahal-RJ Mahvash की दोस्ती में आई दरार, इंस्टा से किया एक दूसरे को अनफॉलो
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी प्रोफेशनल और पर्नसल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि पिछले साल मार्च में युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा का तलाक हुआ था जिसके बाद से फैन्स यह जानने की कोशिश करते रहे कि आखिर दोनों अलग क्यों हुए। किसी ने धनाश्री वर्मा को दोष दिया तो किसी ने युजवेंद्र चहल को, लेकिन तलाक की असली वजह सामने नहीं आई।

क्या आरजे महवश की तलाक की वजह
लेकिन जैसे ही युजवेंद्र चहल का धनाश्री संग तलाक हुआ युजवेंद्र चहल और आरजे महवश साथ में नजर आने लगे। फैन्स को लगा कि शायद दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। किसी ने तो कहा कि चलो अच्छा है अब चहल भाई खुश रहेंगे तो किसी ने आरजे महवश को ही तलाक की वजह बता दिया, लेकिन आरजे महवश इन सबके खुद को हमेशा अलग करती दिखीं। चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आई थीं। शो में आकर उन्होंने पब्लिकली कहा था कि चहल ने शादी के दो महीने बाद ही उन्हें धोखा देना शुरू कर दिया था, लेकिन चहल ने भी इसका जवाब दिया था। उन्होंने पॉडकास्ट में कहा था कि मैं एक खिलाड़ी हूं। धोखा देना मेरा स्वभाव नहीं।
दोनों ने किया एक दूसरे को अनफॉलो
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को विदेशी ट्रिप पर भी साथ में स्पॉट किया गया था जिसके बाद तो फैन्स को लगने लगा था कि दाल में कुछ तो काला है, लेकिन आज तक ना तो युजवेंद्र चहल ने अपनी ओर से रिश्ते की कंफर्मेंशन दी और ना ही आर जे महवश ने। अब भले ही दोनों रिश्ते में हो या ना हों इस बात की पुष्टी तो चहल और महवश ही कर सकते हैं, लेकिन आपको बता दें कि दोनों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसने फैन्स को चौंका दिया है। दरअसल बताया जा रहा है कि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। इस खबर ने लोगों को चौंका दिया है क्योंकि आरजे चहल की अच्छी दोस्त थीं। वह अकसर चहल के सपोर्ट में खड़ी नजर आती थीं।


Click it and Unblock the Notifications











