तलाक की खबरों के बीच दिखी ऑनलाइन नफरत, चहल और धनश्री ने एक दूसरे को किया अनफॉलो!

yuzvendra chahal dhanashree verma

Yuzvendra Dhanashree Unfollow each other- युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा को लेकर चर्चा है। खबरें हैं कि दोनों ने तलाक ले लिया है। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

इस वक्त उनको लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं। काफी समय से बातें हो रहीं थीं कि दोनों के रिश्ते को लेकर सबकुछ सही नहीं चल रहा है। धनश्री वर्मा को अक्सर हॉट और सेक्सी अवतार में सोशल मीडिया पर देखा जाता था।

चाहे वो रील हो, फोटो हों या फिर लाइव सेशन.. वो काफी बेबाकी से सामने आती हैं। लेकिन तलाक की खबरें सामने आते ही दोनों ने ऑनलाइन नफरत भी दिखा दी है।

एक दूसरे को किया अनफॉलो

जैसे ही तलाक की अफवाहें सामने आईं धनश्री वर्मा और चहल ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह से अपनी नफरत का इजहार करने के बाद लोगों के मन कई बातें चल रही है। धनश्री वर्मा एक मॉडल हैं और काफी सुंदर हैं। सभी जानते हैं कि युजवेंद्र चहल एक क्रिकेटर हैं और अक्सर इनकी जोड़ी का मजाक बनाया जाता था। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

नहीं आया बयान सामने

तलाक की खबरों को लेकर फिलहाल क्या सच्चाई है इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन दोनों की तरफ से सामने नहीं आया है। ना ही चहल ने सोशल मीडिया पर कुछ कहा है और ना धनश्री की तरफ से कोई रिएक्शन सामने आया है। देखने वाली बात है कि इसका आधिकारिक ऐलान किस दिन होता है। रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि दोनों ने तलाक ले लिया है लेकिन पब्लिकली कुछ नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X