..................... Yuzvendra Chahal and Dhanashree verma are going to get divorce, share cryptic post on social media - Hindi Filmibeat

टूटने की कगार पर है Yuzvendra Chahal और Dhanashree की शादी ? क्रिकेटर ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर दिया हिंट

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal and Dhanashree verma are going to get divorce: साल 2024 खत्म होने की कगार पर है। इस साल कई नए रिश्ते बने हैं तो कई रिश्ते टूटते भी दिखे हैं। जहां इस साल रकुलप्रीत कौर, पुलकिल सम्राट, शोभिता धुलिपाला, सोनाक्षी सिन्हा समेत तमाम सितारे शादी के बंधन में बंधे वहीं कई सितारों का तालक हो गया।

सानिया मिर्जा ने इसी साल के शुरुआत में तलाक की घोषणा की थी। वहीं ऐश्वर्या और धनुष के तलाक ने फैन्स का दिल तोड़ दिया था। ए आर रहमान, दलजीत कौर के साथ ही क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टांकोविक के तलाक की खबर ने तो फैन्स को एक जोर का झटका दिया था। पहले तो दोनों ने दूरियां बनानी शुरू कर दी थीं और उसके बाद दोनों ने तलाक की घोषणा कर दी थी। इस साल के खत्म होने में अभी भी 1 हफ्ता बचा है, लेकिन अब खबर आ रही है कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा का रिश्ता भी टूटने की कगार पर है।

जी हां, इस बात की हिंट फैन्स को तब लगा जब दोनों ने ही अपनी शादी की सालगिरह पर एक दूसरे को विश नहीं किया। बता दें कि 22 दिसंबर को दोनों की शादी के चार साल हो गए। सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव होने के बाद भी दोनों ने ही वेडिंग एनिवर्सरी को लेकर किसी तरह का कोई पोस्ट नहीं किया। इतना ही नहीं युजवेंद्र अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर लगातार क्रिप्टक पोस्ट कर रहे हैं। जिसे देखकर फैन्स को लग रहा है कि दोनों के बीच शायद कुछ ठीक नहीं है।

इतना ही नहीं दोनों ही लंबे समय से साथ नजर नहीं आए हैं या तो युजवेंद्र अकेले ही विदेश घूमते दिखते हैं वहीं धनाश्री अकेले ही मुंबई के पार्टियों में नजर आती हैं। जबकि सितंबर के महीने में धनाश्री का जन्मदिन था उनके खास दिन पर युजवेंद्र चहल ने कई तस्वीरें शेयर की थी, लेकिन तब भी धनाश्री का कोई रिएक्शन नहीं आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X