क्रिकेटर युवराज को क्लीन बोल्ड करेंगी सोनाक्षी

जी हां मियां सल्लू नें टीम इंडिया ऑलराउंडर युवी को अपनी एक ऐक्शन कॉमेडी फिल्म में हीरो बनने का ऑफर दिया है। इस फिल्म में उन्हें क्लीन बोल्ड करने के लिए दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा।
हाल फिलहाल युवराज अपने क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं क्योंकि इसके नाम पर वो पहले से ही बदनाम हो चुके हैं कि उनका ध्यान खेल में कम और गर्लफ्रेंड्स पर ज्यादा अटका रहता है। लेकिन अपनी ही धुन के पक्के सलमान उनको फिल्मी पर्दे पर उतार दें इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।
वैसे युवराज सिंह के बॉलीवुड में सलमान के अलावा कई अच्छे दोस्त हैं। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं किम शर्मा के कारण ही युवी पेज 3 की पार्टियों में युवराज की एंट्री हुई और फिर तो जैसे उनका फिल्मी सितारों के साथ उठना बैठना शुरू हो गया। इसी बीच उनके चर्चे कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ भी रहे।


Click it and Unblock the Notifications











