..................... Yuvraj Singh की बायोपिक करेगा ये सुपरस्टार? पूर्व क्रिकेटर ने खोला राज Yuvraj Singh wishes that Ranbir Kapoor should do his Biopic, waiting for announcement - Hindi Filmibeat

Yuvraj Singh की बायोपिक करेगा ये सुपरस्टार? पूर्व क्रिकेटर ने खोला राज, बोले- जल्द मिलेगी खुशखबरी!

yuvraj singh, ranbir kapoor

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह काफी शानदार खिलाड़ी रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस उनकी जिंदगी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। इस वक्त खबर आ रही है कि युवराज सिंह अपनी बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं और उन्होने इसको लेकर एक्टर का नाम भी सजेस्ट कर दिया है।

जी हां, युवराज इस दौरान टाइम्स ऑफ इंडिया से बात कर रहे थे। उनसे पूछा गया था कि अगर आपकी बायोपिक बनती है तो उसको कौन सा एक्टर निभा सकता है। इस पर युवराज सिंह ने कहा था,

"कुछ दिनों पहली ही मैने एनिमल देखी है और मुझे लगता है कि रणबीर कपूर ऐसे एक्टर हैं जो कि मेरी बायोपिक के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। लेकिन अगर बायोपिक बनती है तो ये पूरी तरह से निर्देशक का ही फैसला होगा।

आपको बता दें कि इस वक्त हम फिल्म पर काम कर रहे हैं और जल्द ही आपके लिए एक गुड न्यूज लेकर आएंगे"। युवराज सिंह की बात से इतना तो तय है कि उनकी बायोपिक बन रही है। हालांकि इसमें कौन सा एक्टर नजर आएगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

लेकिन युवराज सिंह ने तो अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। एक बायोपिक एमएस धोनी की बन चुकी है जिसमें युवराज सिंह का भी जिक्र किया गया था। इस फिल्म में युवराज सिंह और धोनी की मुलाकात का जिक्र था, ये सीन लोगों को काफी पसंद आया था।

रणबीर कपूर एक शानदार अभिनेता हैं ये बात किसी से भी छिपी नहीं है। हाल ही में एनिमल में उन्होने जिस तरह का किरदार निभाया था, इसके पहले ऐसा कुछ नहीं नजर आया था। उनके साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना थीं।

Read more about: yuvraj singh ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X