प्रेग्नेंसी की खबरों पर क्रिकेटर युवराज की पत्नी हेजल कीच ने दिया बयान
पिछले काफी दिनों से युवराज सिंह की पत्नी हेजल की प्रग्नेंसी की खबरें आ रही थी। हर किसी को लग रहा था कि युवराज सिंह जल्द ही पापा बनने वाले हैं। एयरपोर्ट पर हेजल कीच की तस्वीरों को देखकर कयास लगाया जा रहा था कि वो प्रेग्नेंट हैं।
इस पर हेजल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि "मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। मुझे नहीं पता ऐसी खबरें कहां से आती हैं अभी हमने फैसला नहीं किया है। बेबी तब होगा जब हम चाहेंगे। ये नहीं पता कि ऐसा कब होगा। अगर मैं गर्भवती होती हूं तो मुझे घर पर अधिक रहना पड़ेगा लेकिन फिलहाल मुझे काफी ट्रैवल करना पड़ता हैं।"

युवराज सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि "युवराज इन दिनों अपने काम में बहुत व्यस्त हैं लेकिन हम दोनों अपने पारिवारिक जीवन से काफी खुश हैं। हालांकि हम दोनों एक दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं।"
अब हेजल के बयान से तो यही लगता है कि ये कपल वाकई फिलहाल पैरेंट्स नहीं बनने जा रहे हैं। अब फैन्स को इंतजार करना पड़ेगा कि कब ये कपल गुड न्यूज सुनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











