युवराज सिंह के घर में हुई चोरी, मां को है इन दो लोगों पर शक, नाम जानकर हिल जाएगा दिमाग

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह इस वक्त अपनी बायोपिक नहीं बल्कि चोरी को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, युवराज सिंह के घर में चोरी हुई है और चोरों ने काफी पैसे और ज्वैलरी चुरा ली है।
ये घटना पंचकुला के सेक्टर-4 की है जहां पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के घर से 75 हजार रुपये और जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं और दुस्साहस करने वाले लोगों के बारे में जानना चाहते हैं।
हालांकि युवराज सिंह की मां ने पुलिस को दो लोगों पर शक होने की बात कही है जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। युवराज सिंह की मां शबनम सिंह का कहना है कि उनके घर में कोई और नहीं बल्कि घर के नौकर और नौकरानी चोरी कर सकते हैं।
शक जताने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। शबनम सिंह को लेकर पुलिस ने बताया है कि उन्होने नौकरानी ललिता दास और नौकर सलिंदर दास का नाम लिया है जो कि घर में साफ सफाई करते हैं और खाना बनाते हैं।
हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस कितनी जल्दी इस केस को हल करती है। इसके पहले भी युवराज सिंह के गुड़गांव वाले घर में ऐसा हो चुका है। युवराज सिंह की तरफ से फिलहाल किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
बायोपिक को लेकर चल रहे हैं चर्चा
काफी जल्दी क्रिकेटर के जीवन पर फिल्म बनेगी और इसकी तैयारियां चल रही हैं। हाल ही में युवराज ने इच्छा जाहिर की थी कि वो चाहते हैं रणबीर कपूर उनका किरदार निभाएं। युवराज ने कहा था, "कुछ दिनों पहली ही मैने एनिमल देखी है और मुझे लगता है कि रणबीर कपूर ऐसे एक्टर हैं जो कि मेरी बायोपिक के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। लेकिन अगर बायोपिक बनती है तो ये पूरी तरह से निर्देशक का ही फैसला होगा।''


Click it and Unblock the Notifications