मां हेजल कीच की गोदी में सोता हुआ क्रिकेटर युवराज सिंह का बेटा, फैंस ने बोला- छोटा युवराज
भारत के महान ऑलराउंडर युवराज सिंह के बच्चे की पहली झलक सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई । युवराज सिंह की पत्नी हेज़ल कीच के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ान लेने से पहले का एक वीडियो सामने आया है। जहां पर हेजल अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं । युवराज के बेटे ओरियन इस वीडियो में झपकी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं ।
हेजल ने इस वीडियो में बेटे को अपने सीने से लगाकर रखा हुआ है । साथ ही हेजल कीच की सादगी भी जमकर तारीफ हो रही है । हेजल कीच ने शादी के बाद अपने एक्टिंग करियर को छोड़कर पूरा फोकस केवल शादी और परिवार में रखा । इस वीडियो में जिस तरह बेटे को संभाल रही हैं उसकी जमकर तारीफ हो रही है ।

कुछ समय पहले युवराज ने उनका एक वीडियो साझा किया ओरियन के साथ क्लिप देख रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद हेजल कीच के बेटे को देख फैंस ने कमेंट में छोटा युवराज भी लिखा है । इस बीच, मंगलवार को, दो विश्व कप के विजेता, युवराज, मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मौजूद थे, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का पहला T20I खेला गया था। कुछ दिन पहले युवराज सिंह ने अपने बेटे के साथ मैच देखते हुए जो वीडियो शेयर किया था, उसे सबसे अधिक देखा जा रहा है । सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को शेयर किया है। आप भी देखिए इंटरनेट पर वायरल होता हुआ सबसे प्यारा वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications











