युवराज सिंह की बहन टीम इंडिया में हुई सिलेक्ट, जानिए कौन है ब्यूटीफुल खिलाड़ी अमरजोत सिंह

Yuvraj Singh Sister Amarjot Singh: भारतीय क्रिकेट टीम में युवराज सिंह की बहन अमरजोत का चयन हुआ है। अमरजोत इसी महीने मलेशिया के कुआलालंपुर में होने वाले एशिया पैसिफिक पैडल कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
जानकारी के लिए बता दें कि पैडल खेल देखने में टेनिस जैसा लगता है और इन दिनों यह पूरी दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कई सालों से अभ्यास कर रहीं अमरजोत के करियर के लिए यह उनका पहला बड़ा टूर्नामेंट साबित होगा।
जानकारी के लिए बता दें कि अमरजोत कौर, युवराज सिंह की सौतेली बहन हैं। युवराज के पिता योगराज ने पहली पत्नी शबनम से तलाक लेने के बाद पंजाबी अभिनेत्री नीना बुंदेल से विवाह किया था।
अमरजोत, नीना बुंदेल की बेटी हैं और युवराज अपनी बहन को हर संभव सहयोग देते हैं। अमरजोत न सिर्फ खेल में बल्कि अपने ग्लैमरस अंदाज़ और खूबसूरती के कारण भी सबका ध्यान आकर्षित करती हैं।
फैशन ट्रेंड को बखूबी अपनाने वाली अमरजोत अपनी फिटनेस का भी खास ख्याल रखती हैं। युवराज सिंह की बहन को सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं, बल्कि एथनिक ड्रेस पहनना भी बेहद पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications















