उछल पड़ेंगे युवराज सिंह के फैंस- बनने जा रही है सिक्सर किंग की धमाकेदार बायोपिक!
भारतीय क्रिकेट टीम की जब जब बात की जाएगी तो उसमें युवराज सिंह का नाम जरूर लिया जाएगा। युवराज सिंह काफी समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो निश्चित तौर पर आपको चौंकाने के लिए काफी है। खबर है कि युवराज सिंह की जिंदगी पर फिल्म बनने का प्लान चल रहा है। हालांकि इस बात को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
युवराज सिंह की जिंदगी ढेर सारे उतार चढाव से भरी हुई रही है.. चाहे वो उनका कैंसर से ग्रसित होना हो या फिर 2011 विश्वकप का हीरो बनना। युवराज सिंह ने एक बार लगातार 6 छक्के मारकर भी धमाका कर दिया था।

हाल ही में युवराज सिंह को बॉलीवुड सेलेब्स के मैनेजर बंटी सजदेह के साथ देखा गया था। फिलहाल आपको बताते हैं कि किन किन खिलाड़ियों के जीवन पर फिल्म बन चुकी हैं...


Click it and Unblock the Notifications











