शादी के बाद देवर युवराज ने भाभी अनुष्का को दिया नया नाम...आप भी जानिए
Recommended Video

विराट और अनुष्का की शादी साल 2017 की सबसे चर्चित शादी रही है। दोनों की शादी के बाद हनीमून और फिर दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी है। इसके बाद दोनों एक नाम भी दे दिया गया था जिसको सब विरुष्का कहकर बुला रहे है।
अब आपको इस कपल का एक नया नाम बताने जा रहे है जो आपने इससे पहले कभी नहीं सुना होगा। जी हां दरअसल ये नया नाम इंडियन क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने दिया है।

युवराज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में एक पोस्ट किया है जिसमें में युवी ने दोनों को मुबारकबाद देते हुए विराट को चीकू और अनुष्का को रोजी कहकर बुलाया है। इसके बाद से अनुष्का का ये नाम काफी चर्चा में है। आपको बता दें कि विराट का नाम तो पहले से ही चीकू है पर अनुष्का का ये नाम नाम शायद किसी ने कभी नहीं सुना होगा। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा की फिल्म बॉम्बे वेलवेट में उसका नाम रोजी था इसलिए युवराज ने अनुष्का को इस नाम से पुकारा।


Click it and Unblock the Notifications