पाकिस्तान या पहलगाम? युवराज, रैना और पठान पर इसलिए भड़के लोग.. बोले- 'कहां गई देशभक्ति, पैसे से प्यार है'

Indian Cricketers Troll on Pahalgham- पाकिस्तानी आतंकियों के द्वारा कुछ महीनों पहले कश्मीर के पहलगाम पर जो हमला किया गया था वो काफी कायरना था। इसके बाद इंडिया ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था।
इंडिया के लोग अब पाकिस्तानियों मुंह तक देखना नहीं नहीं पसंद करते हैं। इंडिया में पाक सितारों को बैन करने के साथ साथ कई तरह की पाबंदी लगा दी गई थीं। इस दौरान सभी क्रिकेटर्स ने भी इंडिया का साथ देते हुए पाकिस्तान को काफी खरी खोटी सुनाई थी।
लेकिन अब पहलगाम अटैक फिर से चर्चा में है और इस दौरान इंडियन क्रिकेटर्स ट्रोल किए जा रहे हैं। इन क्रिकेटर्स की लिस्ट में युवराज सिंह, इरफान पठान, सुरेश रैना और शिखर धवन जैसे लोग शामिल है। कहा जा रहा है कि इनकी देशभक्ति कहां गई?
पाकिस्तान या पहलगाम?
बता दें कि इन क्रिकेटर्स को इसलिए ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि इंग्लैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन में इंडिया और पाकिस्तान का मैच भी होना है। इसी बात को लेकर लोग खफा हैं और इन क्रिकेटर्स की देशभक्ति पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही ये कहा जा रहा है कि बीसीसीआई को इस मैच को होने से रोकना चाहिए। बता दें कि 22 अप्रैल को हुआ आतंकी हमला हुआ था और कई मासूम टूरिस्टों की जान चली गई थी। इसके बाद कहा जा रहा था कि अब पाकिस्तान से किसी तरह के कोई संबंध नहीं रखे जाएंगे। मैच की खबर सामने आने के बाद इंडिया में लोग बुरी तरह से भड़के हुए हैं।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''देशभक्ति सिर्फ गरीबों के लिए है। अमीर भाईचारा निभाएंगे।'' एक ने लिखा, ''बेशर्म लोग हैं।'' एक ने लिखा, ''इनको केवल पैसों से प्यार है। बस पैसे के अलावा कुछ नहीं चाहिए।'' एक ने लिखा, ''अरे सट्टा नहीं बंद हो जाएगा।'' इस तरह से लोग खरी खोटी सुना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











