#WeddingPIcs: युवराज सिंह की शादी की तस्वीरें इतनी शानदार हैं कि मज़ा आ जाएगा
युवराज सिंह और हेज़ल कीच आज सुबह गुरूद्वारा में शादी के बंधन में बंध गए। युवराज सिंह सहरे में फब रहे थे वहीं हेज़ल पंजाबी दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लगीं। देखिए शादी की तस्वीरें।
भारत के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह चंडीगढ़ में एक गुरूद्वारा में बॉडीगार्ड एक्ट्रेस हेज़ल कीच के साथ शादी के बंधन बंध गए। बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में आनंद कारज की रस्म पूरी की गई।
इस समारोह युवराज को बेहद खास दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। इससे पहले धूमधाम से एक दिन पहले मेहंदी और संगीत की रस्म हुई।
शादी के लिए युवराज ने काली शेरवानी पहनी और सिख रस्मों के हिसाब से पगड़ी बांधी। वहीं हेज़ल भी पारंपरिक सिख दुल्हन के लिबास में नज़र आई।
युवराज के साथ उनके खास दोस्त आयुष्मान खुराना, अंगद बेदी और विराट कोहली नज़र आए। देखिए शादी की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











