Yuvraj Singh की जिंदगी पर बनेगी फिल्म, क्रिकेट के मैदान में फिर दोहराया जाएगा छह छक्कों का इतिहास

Yuvraj Singh

Yuvraj Singh Biopic: जहां फैंस सौरव गांगुली की बायोपिक के बारे में अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड एक और क्रिकेटर की बायोपिक लेकर आया है और इस खबर ने जाहिर तौर से फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।

मंगलवार (20 अगस्त) को यह ऐलान किया गया कि भूषण कुमार, रवि भागचंदका के साथ मिलकर युवराज सिंह की लाइफ को बायोपिक के साथ बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं। मेकर्स की मानें तो फिल्म में क्रिकेटर के यादगार पलों को दिखाया जाएगा और यह उनके सफर और खेल में योगदान, 2007 टी20 विश्व कप में अविस्मरणीय छह छक्कों के साथ-साथ उनके ऑफ-फील्ड स्ट्रगल का भी जश्न मनाएगा।

फिल्म का को-प्रोडक्शन रवि भागचंदका करेंगे, जिन्होंने पहले 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' का प्रोडक्शन किया था। हालांकि, मेकर्स ने यह ऐलान नहीं किया है कि युवराज सिंह की जगह कौन सा एक्टर लेगा। लीड एक्टर के बारे में ऑफिशियल अपडेट का इंतजार है। असल में, फिल्म का टाइटल भी अभी तक सामने नहीं आया है।

प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए, भूषण कुमार ने कहा, 'युवराज सिंह की जिंदगी जीत और जुनून की एक अनोखी कहानी है। एक होनहार क्रिकेटर से लेकर क्रिकेट के हीरो और फिर असल जिंदगी में भी हीरो बनने तक का उनका सफर वाकई काबिलेतारीफ है। मैं एक ऐसी कहानी लाने के लिए एक्साइटेड हूं जिसे बड़े पर्दे पर बताया और सुना जाना चाहिए और उनकी असाधारण उपलब्धियों का जश्न है ये फिल्म।'

युवराज ने कहा, "मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मेरी कहानी भूषण जी और रवि द्वारा दुनिया भर में मेरे लाखों फैंस को दिखाई जाएगी। क्रिकेट मेरे लिए सबसे बड़ा प्यार और सभी उतार-चढ़ावों के दौरान ताकत का जरिया रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दूसरों को अपनी चुनौतियों से उबरने और अटूट जुनून के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।"

More from Filmibeat

Read more about: yuvraj singh bhushan kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X