रोजी भाभी सुनकर नाराज हो गयीं अनुष्का, डिलीट कर दिया युवराज का कमेंट!
विराट कोहली के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों पर मुहर लगने के बाद से अनुष्का शर्मा जगत भाभी बन गयी हैं। अब जाहिर है कि क्रिकेट से जुड़े लोगों के लिए तो अनुष्का शर्मा भाभी ही हैं, ऐसे में अगर कोई उन्हें पब्लिकली भाभी कह भी दे तो भला गलत क्या है। लेकिन अनुष्का को नहीं पसंद ये निजी बातें जगजाहिर करना। इसीलिये उन्होंने युवराज द्वारा किये गये रोजी भाभी कमेंट को डिलीट कर दिया।

हुआ कुछ यूं कि कुछ दिनों पहले अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें बॉम्बे वेलवेट में अनुष्का शर्मा की तीन तरह की तस्वीरें पोस्ट की गयी हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन है रोजी के तरह तरह के मूड, इसपर युवराज सिंह ने कमेंट किया ओये होये रोजी भाभी, लुकिंग ऑसम। इसके बाद लोगों ने एक के बाद एक युवराज के इस कमेंट को टारगेट करते हुए अनुष्का को भाभी कहकर कमेंट करने शुरु किये।
Bombay Velvet review- रणबीर अनुष्का ही नहीं करन के लिए भी 'मोहब्बत बुरी बीमारी!'
जिसपर शायद अनुष्का को थोड़ा बुरा लगा और उन्होंने युवराज का ये कमेंट ही डिलीट कर दिया। खैर अनुष्का ने ये कमेंट तो डिलीट कर दिया लेकिन मीडिया की पैनी नज़रों से व वो ना बच सकीं। साथ ही फैंस ने भी उन्हें कमेंट डिलीट करने के बाद भी भाभी ही कहकर संबोधित किया है। तो अनुष्का भाभी आप भी अब तो कम से कम भाभी टैग को अपना लीजिये और ये गुस्सा छोड़ दीजिये।


Click it and Unblock the Notifications
