#ShaadiShuru: शुरू हुई युवराज सिंह हेज़ल कीच की शादी की रस्में...देखिए तस्वीरें
युवराज सिंह बॉडीगार्ड एक्ट्रेस हेज़ल कीच के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और रस्में शुरू हो चुकी है। देखिए उनकी मेहंदी की तस्वीरें।
युवराज सिंह की शादी का जश्न शुरू हो चुका है और हेज़ल कीच के साथ उनकी मेहंदी की रस्म की तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं। युवराज हेज़ल के साथ 30 नवंबर को चंडीगढ़ के द ललित होटल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
उनकी संगीत और मेहंदी की रस्म शुरू हो चुकी है। और पहली तस्वीर युवराज ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। ये उनकी मेहंदी और संगीत की पहली सेल्फी है और शादी से पहले की शायद आखिरी सेल्फी है।

वहीं तस्वीर इंस्टाग्राम पर डालते हुए युवराज ने लिखा कि हमारे कपल को प्यार और दुआएं देने के लिए शुक्रिया। युवराज ने साथ में ये भी लिखा कि आज से शादी की नई इनिंग्स शुरू होने जा रही है।
देखिए युवराज सिंह की शादी से जु़ड़ी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications