युवा के 16 साल पूरे: अजय देवगन-अभिषेक बच्चन की तिगड़ी, जब अमिताभ बच्चन से छुपकर बेटे ने पी थी शराब
अभिषेक बच्चन की फिल्म युवा को 16 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर अभिषेक बच्चन ने एक अनदेखी तस्वीर अजय देवगन के साथ शेयर की। ये तस्वीर क्लाइमैक्स सीन से जुड़ी है। जिसमें डायरेक्टर मणि रत्नम भी नजर आ रहे हैं। अभिषेक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ये तस्वीर कोलकाता में युवा सेट की है। हम लोग क्लाइमैक्स सीन के बारे में बातचीत कर रहे थे। ये एक यादगार शूट है जिसे आज 16 साल पूरे हो चुके हैं।
युवा फिल्म में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन के अलावा विवेक ओबरॉय, ईशा देओल, करीना कपूर, रानी मुखर्जी और सोनू सूद समेत कई स्टार्स नजर आए। जिसे मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया। युवा फिल्म 21 मई 2004 को रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ की कमाई की थी। खास बात ये है कि युवा फिल्म हिंदी के अलावा तमिल भाषा में भी बनी। ईशा देओल ने दोनों ही फिल्मों में काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











