सलमान खान ने हिमेश रेशमिया और मीका सिंह पर जमकर लुटाया प्यार, इनसाइड तस्वीरें वायरल!

मेगास्टार सलमान खान को लेकर मशहूर हैं कि वो किसी को प्यार देते हैं तो भरपूर देते हैं और जब किसी से नफरत हैं तो शिद्दत से करते हैं। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें अपने चहीते सिंगर्स के साथ वायरल हो रही हैं।
इनमें उनके साथ हिमेश रेशमिया और मीका सिंह नजर आ रहे है। खबरें हैं कि सलमान खान रूमर्ड प्रेमिका, गायिका यूलिया वंतूर के लिए जन्मदिन की पार्टी रखी थी और इस मौके पर उनके करीबी पहुंचे थे।
इस पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, गायक मीका सिंह, संगीतकार साजिद और हिमेश रेशमिया सहित इंडस्ट्री के सितारे शामिल हुए थे। जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। अब इस पार्टी की इनसाइड तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
मीका सिंह ने एक इंस्टाग्राम रील शेयर की, जिसमें सलमान ने उनके बगल में अपना चेहरा रखा और उन्हें गले भी लगाया। इसके साथ मीका ने लिखा, "@वंतुरुलिया का जन्मदिन मनाने के लिए @बीइंगसलमानखान की जगह पर कितना शानदार और आरामदायक मिलन हुआ! जन्मदिन मुबारक हो, प्रिय @वंतुरीलिया!" उन्होंने आगे कहा, "भगवान आपको भरपूर खुशियां, सफलता और अच्छा स्वास्थ्य दे। @बीइंगसलमानखान, इस अद्भुत समय के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह गले मिलना सच्चे भाईचारे जैसा लगा। हिट मशीन @realhimesh और @thesajidwajid भाई।"
इसके अलावा हिमेश रेशमिया ने लिखा, ''सलमान भाई और परिवार और दोस्तों के साथ ऐतिहासिक यादगार प्यारी शाम, मिका सिंह, वाजिद, शेखर रावजियानी, पलक मुच्छल और बर्थडे गर्ल यूलिया वंतूर को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं हमेशा, जयकार।'' इस तस्वीर में सलमान खान हिमेश को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं वो तेजी से वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











