घरेलू हिंसा की शिकार युक्ता मुखी ने लगाई हाईकोर्ट से गुहार

पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्री यु्क्ता मुखी ने हाईकोर्ट से अपील की है कि उन्होंने अपने पति और ससुरालों वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का जो केस दायर किया है उसी सुनवाई को मुंबई की अदालत में स्थानांतरित करने का कष्ट करे। युक्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि नागपुर के पारिवारिक न्यायालय में उनके पति प्रिंस तूली ने जो कुछ भी सबूत उनके खिलाफ पेश किये हैं वह सब मुंबई की अदालत में स्थानांतरित किये जायें।

फिलहाल अभी युक्ता की याचिका विचाराधीन है लेकिन मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से जल्द ही केस की सुनवाई होगी। मालूम हो कि युक्ता के पति प्रिसं तूली ने मुंबई की अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी है जबकि युक्ता ने प्रिंस पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।

युक्ता का आरोप है कि उनके पति प्रिंस तुली और उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से बीमार है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक युक्ता मुखी ने सीधे तौर पर कहा कि तूली और उसका परिवार सामान्य लोगों की तरह व्यवहार नहीं करता है।

गौरतलब है कि युक्ता मुखी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पति और उनके ससुराल वालों ने उनको दहेज के लिए काफी मारा-पीटा है। वह सभी उनके साथ जानवरों जैसा सलूक करते हैं। मारपीट और गाली-गलौज करना तो जैसे उनके लिए आम बात है। यहां तक कि युक्ता ने अपने पति अप्राकृतिक सेक्स का आरोप भी लगाया है। युक्ता मुखी का मेडिकल परिक्षण हो चुका है। युक्ता की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

साल 2008 में युक्ता ने नागपुर के प्रिंस तुली के साथ शादी की थी, उन्होंने शादी के बाद फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। दोनों को शादी से एक बेटा है। युक्ता का कहना है कि उनके पति और उनके परिवार वालों की नजर युक्ता के पैसों पर है, युक्ता ने कहा कि उनकी शादी में खटपट तो शादी के एक महीने के बाद ही शुरू हो गयी थी लेकिन उन्होंने किसी तरह चार साल काट लिये लेकिन अब बात मेरे बेटे के भविष्य की है, जिसके कारण मुझे अपने पति और परिवार वालों के खिलाफ पुलिस का सहारा लेना पड़ रहा है।

आगे की खबर स्लाइडो में..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X