युक्ता मुखी तक पिटती हैं पति से, शर्मनाक है!
युक्ता मुखी द्वारा अपने पति प्रिंस पर मारपीट का आरोप लगाए जाने के बाद से ही आम लोगों में ये उत्सुकता जाग गयी है कि आखिर युक्ता मुखी के साथ इस तरह का बर्ताव करने वाले उनके पति को लेकर कानून क्या सजा तय करता है। साथ ही लोगों में इस बात की निराशा भी है कि हमारे भारत देश में इस हद तक ये सब चीजें फैली हुई हैं। युक्ता मुखी हमारे देश की विश्वसुंदरी रह चुकी हैं और विदेशों में भी अपने देश का नाम रौशन कर चुकी हैं। साथ ही युक्ता मखी ने फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा था लेकिन उनका बॉलीवुड करियर कुछ खास चला नहीं जिसके चलते उन्होंने सन् 2008 में बॉलीवुड करियर छोड़कर प्रिंस से शादी कर ली और अपने निजी जीवन में व्यस्त हो गयीं।
युक्ता मुखी ने साल 2012 में भी अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मार-पीट और दहेज मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उसके बाद कुछ समय तक इस बात पर किसी तरह की कोई नयी चर्चा नहीं हुई। उसके बाद अब एक बार फिर से ये मामला गर्माया है और युक्ता मुखी ने मुबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में अपने पति प्रिंस के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मार पीट और अप्राकृतिक सेक्स की शिकायत दर्ज कराई है। युक्ता मुखी के अनुसार उनका पति उन्हें बहुत ही बेरहमी के साथ मारता है पहले तो वो सहती रहीं लेकिन जब बात हद से बढ़ गयी तो उन्होंने आखिर ये केस दर्ज करा दिया।
युक्ता मुखी के इस केस के बारे में जानकर लोगों को हैरानी इस बात की हो रही है कि हमारे देश में जहां सेलिब्रिटीज के साथ भी इस तरह का अमानवीय व्यवहार हो रहा है तो ऐसे में आम जनता कैसे सुरक्षित है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर युक्ता मुखी केस को लेकर लोगों के रिएक्शन वाकई निराशाजनक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











