पूर्व विश्वसुंदरी यु्क्ता मुखी ने पति पर लगाया मार-पीट का आरोप
एक बड़ी खबर पूर्व विश्वसुंदरी युक्ती मुखी से संबधित है। अभिनेत्री युक्ता मुखी घरेलू हिंसा की शिकार हो गयी हैं। उन्होंने अपने पति प्रिंस तूली के खिलाफ मुम्बई स्थित अम्बोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।
अपनी रिपोर्ट में यु्क्ता ने कहा है कि उनके पति प्रिंस उन्हें बहुत ज्यादा मारते पीटते हैं और भद्दी गालियां देते हैं। काफी समय से वो अपने पति की ओर प्रताड़ित की जा रही हैं लेकिन कल उनके सब्र का बांध टूट गया, बीती रात युक्ता के पति ने उन्हें बहुत बुरी तरह से मारा-पीटा है इसलिए उन्होंने अब पुलिस का सहारा लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युक्ता मुखी की शिकायत अपराध का मामला दर्ज किया गया है। लेकिन मामला हाई-प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस मीडिया से कुछ भी नहीं कह रही है। फिलहाल इतनी खबर है कि युक्ता का मेडिकल अभी नहीं हुआ है।गौरतलब है कि साल 1999 में युक्तामुखी ने विश्वसुंदरी का खिताब जीत कर भारत का नाम रोशन किया था। उसके बाद उन्होंने फिल्मों में भाग्य अपनाया था लेकिन उन्हें आशातीत सफलता नहीं मिली इसलिए उन्होंने शादी कर के घर बसाना उचित समझा और प्रिंस तूली से शादी कर ली। न्यूयॉर्क निवासी तूली एक बड़े बिजनेसमैन और फाइंनेस एडवाजर हैं। यु्क्ता ने साल 2008 में तूली से विवाह किया था और इस शादी से उनका एक बेटा भी है।


Click it and Unblock the Notifications
