..................... yujvendra chahal new girlfriend Rj mahvash post after india win says Kaha tha na jita ke aungi I am good luck for team India - Hindi Filmibeat

'कहा था ना... मैं इसके लिए गुड लक हूं..'- युजवेद्र चहल की नई गर्लफ्रेंड ने किया धनाश्री को चिढाने वाला पोस्ट

Yuzvendra Chahal New Girlfriend

Yuzvendra Chahal New Girlfriend RJ Mahvash: भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली।भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में हुए इस मैच में भारत की जीत के साथा साथ युजवेंद्र चहल की नई ग्रलफ्रेंड के भी खूब चर्चे शुरू हो गए हैं। जहां आर जे महविश की मैच के दौरान ही युजी के साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए थे तो वहीं मैच जीतने के बाद महविश ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा पोस्ट कर दिया है जो कि मिनटों में वायरल हो गया था।

मैच के बाद आरजे महविश का पोस्ट

आरजे महविश के इस पोस्ट की बात करें तो उन्होंने युजवेंद्र चहल के साथ जश्न मनाते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इसके साथ ही जो उन्होंने कैप्शन दिया है वो धनाश्री के फैंस को रास नहीं आ रहा है। युजवेंद्र के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए महविश ने लिखा, "कहा था ना जीता के आऊंगी.. मैं टीम इंडिया के लिए गुड लक हूं!"

युजवेंद्र-आरजे महविश का क्रिसमस डिनर

नेटिजंस का मानना है कि महविश ऐसा कर धनाश्री के जख्मों पर नमक छिड़क रही हैं। हालांकि आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब युजवेंद्र और महविश यू साथ में दिखाई दिए हैं। बल्कि इससे पहले दोनों को युजी के तलाक के दौरान होटल के बाहर भी स्पॉट किया गया था। इसके साथ ही क्रिसम के मौके पर भी साथ में सेलिब्रिशन करते दिखाई दिए थे।

युजवेंद्र संग अफेयर पर महविश का रिएक्शन

तलाक के बीच युजवेंद्र और महविश के अफेयर की खबरों का अंबार लग गया था। उस दौरान भी महविश ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। महविश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'कुछ आर्टिकल और रूमर्स इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं. यह देखना वाकई मजेदार है कि ये अफवाहें कितनी बेबुनियाद हैं। यदि आप दूसरे जेंडर के किसी व्यक्ति के साथ दिख जाते हैं तो मतलब आप उसे डेट कर रहे हैं। वह आपके दोस्त भी हो सकते हैं। मुझे माफ करें, यह कैसा साल है और आप सभी कितने लोगों को डेट कर रहे हैं?'

धनाश्री को किया था टार्गेट

महविश ने चहल की पत्नी धनश्री को भी टारगेट किया। उन्होंने साफ लिखा, 'मैं 2-3 दिनों से चीजें इग्नोर कर रही हूं। लेकिन मैं किसी भी पीआर टीम को किसी और की इमेज बचाने के लिए मेरी छवि बर्बाद नहीं करने दूंगी। इसलिए वे मेरा नाम घसीटने की कोशिश भी न करें। लोगों को कठिन समय के दौरान अपने दोस्तों और परिवार के साथ शांति से रहने दें।'

Read more about: yuzvendra chahal rj mahvash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X