काजोल को फिल्मों में ऐसे सीन करते नहीं देखना चाहते हैं युग और नीसा, 'मां' एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Nysa- Yug Kajol Video- देवगन परिवार कई मौकों पर एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए नजर आते हैं। अजय देवगन और काजोल के बच्चे युग और नीसा देवगन भी अपने मम्मी पापा के काम को लेकर अक्सर बातें करते हैं।
लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान कर देगा। युग और नीसा ने खुले शब्दों में बताया है कि उनकी मां को वो कौन से सीन्स स्क्रीन पर करते नहीं देखना चाहते हैं। काजोल ने इसको लेकर खुद खुलासा किया है।
दरअसल काजोल ने कहा है कि, उनका बेटा युग और बेटी नीसा नहीं चाहती है कि काजोल कभी भी स्क्रीन पर रोएं। वो मां को इमोशनल होते और तकलीफ में स्क्रीन पर देखना बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। इस दौरान काजोल ईटाइम्स से बात कर रहीं थीं। वो मां को लेकर इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं।
काजोल और अजय देवगन उन सितारों में से एक हैं जो कि काफी लंबे समय तक साथ में स्क्रीन भी साझा करते रहे हैं। वो शानदार कलाकार होने के साथ साथ पति पत्नी भी हैं। इतने बड़े करियर में दोनों ने रोमांटिक फिल्म के साथ साथ इमोशनल सीन्स भी किए हैं। लेकिन बच्चे नहीं चाहते हैं कि उनकी मां स्क्रीन पर इमोशनल हों या फिर रोएं। युग और नीसा लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर जब भी उनकी तस्वीर और वीडियोज सामने आते हैं लोग काफी पसंद करते हैं।
काजोल के वर्कफ्रंट पर वो मां को लेकर बिजी हैं और लगातार काम कर रही हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो महिला प्रधान फिल्मों को लेकर ज्यादा आकर्षित होती हैं। लेकिन अजय देवगन के साथ फिल्म तान्हाजी में उनको काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











