Yudhra Release Date: पहली बार एक्शन अवतार में नजर आएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी, 'युध्रा' इस दिन होगी रिलीज

Yudhra Release Date: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) अपने रोमांटिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। गली बॉय, गहराइयां जैसी फिल्में कर उन्होंने फैन्स का दिल जीत लिया है, लेकिन सिद्धांत चतुर्वेदी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर तो एक्टिव हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस से गायब नजर आए। वहीं हाल ही में उनकी आगामी फिल्म 'युध्रा' का पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर के साथ ही फिल्म कि रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है।
सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में एक्शन थ्रिलर फिल्म 'युध्रा' का नया पोस्टर अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस पोस्टर को देखने के बाद फैन्स का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। शेयर किए गए इस पोस्टर में देखा जा सकता है कि सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन नजर आ रहे हैं।
सोलो पोस्टर में सिद्धांत को खून से लथपथ और एनर्जी और डिटरमिनेशन से भरपूर दिखा जा सकता है। उनके इंटेंस लुक से पता चलता है कि 'युध्रा' में बहुत सारा जबरदस्त एक्शन होने वाला है। दूसरे पोस्टर में सिद्धांत और मालविका मोहनन को एक साथ नजर आ रहे हैं, इस पोस्टर में दोनों की दमदार केमिस्ट्री देखी जा सकती है।
मॉम जैसी फिल्म बनाने वाले रवि उदयवार द्वारा डायरेक्टेड 'युध्रा' जबरदस्त एक्शन से भरी फिल्म है। इस फिल्म के लिए सिद्धांत ने MMA, किकबॉक्सिंग और जिउ-जित्सु की कड़ी ट्रेनिंग ली है। फिल्म के लिए सिद्धांत ने दिन रात मेहनत की है। आपको बता दें कि यह फिल्म मालविका की हिंदी सिनेमा में डेब्यू फिल्म भी है।
एक्सेल एंटरटेनमेंट के लिए 2024 एक शानदार साल साबित होने वाला है। पहले 'मडगांव एक्सप्रेस', 'मिर्जापुर 3' और 'एंग्री यंग मेन' के साथ उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं बात इस फिल्म युध्रा की करें तो यह फिल्म 20 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी। बता दें कि फैन्स को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











