..................... Yu Menglong Death SHOCKING Update Did Chinese Actor Was TORTURED Right Before His Death here is the CCTV Footage - Hindi Filmibeat

37 साल के सुपरस्टार की मौत का CCTV फुटेज वायरल, मरने से पहले इतनी बुरी तरह किया गया था टॉर्चर?

Yu Menglong Death

Yu menglong cctv video before death: चीनी मनोरंजन इंडस्ट्री इन दिनों गहरे सदमें हैं। मशहूर अभिनेता और सिंगर यू मेंगलॉन्ग की अचानक हुई मौत ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 32 वर्षीय इस लोकप्रिय कलाकार की 11 सितम्बर को बीजिंग में एक इमारत से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना अब दस दिन से भी अधिक पुरानी हो चुकी है, लेकिन इससे जुड़े सवाल और अटकलें अभी भी शांत नहीं हो रही हैं।

यू मेंगलॉन्ग, जिन्हें उनके टीवी ड्रामा रोल्स और इमोशनल सिंगिंग के लिए जाना जाता था, की असमय मौत ने न सिर्फ उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया, बल्कि अब इसके पीछे साजिश की आशंकाएं भी जोर पकड़ने लगी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए भावुक वीडियो

घटना के बाद सोशल मीडिया पर यू से जुड़े कई विचलित कर देने वाले वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें उन्हें खिड़की के पास बेचैनी से टहलते, रोते और चीखते हुए देखा गया। इन वीडियो ने घटना को एक संभावित आत्महत्या से ज्यादा, एक 'साजिश' की ओर मोड़ने का काम किया। कई ऑनलाइन यूजर्स ने दावा किया कि अभिनेता की मौत एक सामान्य हादसा नहीं, बल्कि प्री प्लान्ड घटना हो सकती है।

यू मेंगलॉन्ग की मां का भावुक बयान

इन सभी अटकलों के बीच यू मेंगलॉन्ग की मां ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक बयान जारी कर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बेटे की मौत एक दुर्घटनावश हुई घटना थी। बयान में उन्होंने लिखा: "हाल ही में मेरे बेटे यू मेंगलॉन्ग की एक ऊंचाई से गिरने के कारण मृत्यु हो गई। उन्होंने शराब का सेवन किया था। पुलिस जांच कर चुकी है और अंतिम संस्कार भी हो चुका है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि इस दुखद घटना को लेकर अनावश्यक अटकलें न लगाएं।"

उनके इस बयान से कुछ हद तक स्थिति स्पष्ट होती नजर आई, लेकिन सोशल मीडिया पर नई वीडियो क्लिप्स ने एक बार फिर मामले को उलझा दिया है।

सामने आए नए सीसीटीवी फुटेज, साजिश की आशंका गहराई

हाल ही में सामने आए एक सीसीटीवी वीडियो ने फिर से विवाद को जन्म दे दिया है। इस कथित फुटेज में यू मेंगलॉन्ग को एक पार्किंग एरिया में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारा जाता हुआ और जबरन खींचे जाते हुए दिखाया गया है। एक अन्य वीडियो में वह इमारत के अंदर दौड़ते और किसी से बचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

कुछ अनवेरिफाइड क्लिप्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि उन्हें खिड़की के पास जबरदस्ती रोका गया या धक्का दिया गया। हालांकि इन वीडियो की प्रामाणिकता पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इससे जुड़े सवाल लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

आधिकारिक पुष्टि अब भी शेष

अब तक चीनी पुलिस या किसी जांच एजेंसी ने इन वीडियो या आरोपों की पुष्टि नहीं की है। ना ही किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी हुई है। बावजूद इसके, जनता और प्रशंसकों का दबाव लगातार बढ़ रहा है कि यू मेंगलॉन्ग की मौत की सच्चाई सामने लाई जाए।

यू मेंगलॉन्ग की असमय और रहस्यमयी मृत्यु ने मनोरंजन जगत और उनके लाखों प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया है। जबकि उनकी मां इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना मानती हैं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और अनसुलझे सवाल एक अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं।

Read more about: death news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X