Yu Karke Song- दबंग 3 से रिलीज हुआ नया गाना- सलमान खान ने अपनी से आवाज मचाया धमाल
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 से एक और गाना रिलीज कर दिया गया है और इस गाने का भी ऑडियो रिलीज किया गय़ा है। इस गाने का टाइगर यू करके है जो कि सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान के ऊपर फिल्माया जाएगा। इस गाने की खास बात तो ये है कि इसको खुद सलमान खान ने गाया है। इस गाने को रिलीज करते हुए सलमान खान ने ट्वीट किया है कि... "दबंग 3 का नया गाना 'यूं करके' सुनो हमारी यानि की चुलबुल पांडे की आवाज में"
गाना काफी शानदार है। सलमान खान के अलावा इस गाने को पायल देव ने गाया है और साजिद-वाजिद का संगीत है। गाना आते ही वायरल हो गया है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि ये एक मस्ती भरा गाना है जो कि सलमान खान फैंस को नचाने के लिए काफी है।

सलमान खान की फिल्मों में अक्सर ऐसे गाने सुनने को मिलते है जिन्हें हर उम्र के लोग पसंद करते हैं और इस बार भी ऐसा ही देखने मिल रहा है। सलमान खान के इस गाने पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं।
फ़िल्म 'दबंग 3' के गाने, म्यूजिक पार्टनर 'टी-सीरीज' द्वारा सभी प्लेटफॉर्म पर जारी किए जाएंगे। दबंग 3 को प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे है और फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिलहाल आप सुनिए ये गाना...


Click it and Unblock the Notifications