प्रकाश झा की 'ये साली ज़िंदगी'

By Staff
प्रकाश झा की 'ये साली ज़िंदगी'

फ़िल्म 'ये साली ज़िंदगी' के एक दृश्य में चित्रांगदा सिंह

निर्माता निर्देशक प्रकाश झा द्वारा निर्देशित फ़िल्म 'राजनीति' ने टिकट खिड़की पर तो कमाल किया ही साथ ही फ़िल्म समीक्षकों की प्रशंसा भी बटोरी.

अब उनकी अगली फ़िल्म है 'ये साली ज़िंदगी'. लेकिन वो इससे सिर्फ़ निर्माता के तौर पर ही जुड़े हैं. फ़िल्म के निर्देशन की ज़िम्मेदारी संभाली है सुधीर मिश्रा ने.

फ़िल्म की पहली झलक पत्रकारों के सामने पेश करते हुए प्रकाश कहते हैं, "ये एक शानदार फ़िल्म है. हम तो जो काम करते हैं, बेहतरीन ही करते हैं." प्रकाश के मुताबिक़ फ़िल्म का कथानक बहुत दिलचस्प है. उन्हें यकीन है की ये फ़िल्म दर्शकों को ज़रूर पसंद आयेगी. फ़िल्म की कहानी पर रोशनी डालते हुए निर्देशक सुधीर मिश्रा ने बताया कि ये एक रोमांटिक थ्रिलर है. फ़िल्म में इरफ़ान खान और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

पहले फ़िल्म का शीर्षक 'दिल दरबदर' रखा गया था, लेकिन जब गीतकार स्वानंद किरकिरे फ़िल्म के लिए 'ये साली ज़िंदगी' नाम का गाना लिख रहे थे तभी सुधीर ने फ़िल्म के लिए भी इसी शीर्षक का चुनाव कर लिया.

इस मौके पर इरफ़ान खान भी मौजूद थे. उन्होंने फ़िल्म में अपने किरदार के बारे में बात करने से इनकार कर दिया.

हाल ही में इरफ़ान ने अमेरिका के टीवी चैनल एच बी ओ के लिए एक टीवी सीरीज़ में काम किया. इरफ़ान कहते हैं "मेरा अनुभव कमाल का रहा. है. मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में भी मुझे ऐसे अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिलता रहेगा."

इरफ़ान कहते हैं कि वो हर तरह का सिनेमा करना चाहते हैं, और हर बार ख़ुद को और अपने प्रशंसकों को अपने काम से चकित करना चाहते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X