..................... 'धर्मपुत्र' की रीमेक में नजर आएंगे विकी कौशल और मानुषी छिल्लर? YRF- Vicky kaushal and Manushi chillar will be the part of Dharmaputra remake - Hindi Filmibeat

'धर्मपुत्र' की रीमेक में नजर आएंगे विकी कौशल और मानुषी छिल्लर? यशराज फिल्म्स का तगड़ा धमाका

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में यशराज फिल्म्स ने कई धमाकेदार फिल्में दी हैं जो कि काफी चर्चा में रहती हैं और अक्सर उनकी फिल्म शानदार साबित होती हैं। इस समय इस प्रोडक्शन हाउस को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि चर्चा में है। पता चला है कि यशराज फिल्म अपने प्रोडक्शन हाउस की एक फिल्म का रीमेक बनाने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'धर्मपुत्र' की जिसके रीमेक को लेकर चर्चा बढ़ गई हैं और पता चला है कि इस फिल्म में अभिनेता विकी कौशल नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा इस फिल्म के लीड रोल में अभिनेत्री मानुषी छिल्लर नजर आने वाली हैं। धर्मपुत्र की बात करें तो ये फिल्म साल 1961 में रिलीज हुई थी जिसको यश चोपड़ा ने निर्देशित किया था।

vicky kaushal, manushi chhillar, विकी कौशल, मानुषी छिल्लर

खबर है कि इस फिल्म को लेकर कुछ बदलाव भी हो सकते हैं और फिल्म सामाजिक पाठ पढाते हुए नजर आने वाली हैं जिसमें द्वेषों को भुलाया जाएगा।

अगर ऐसा होता है तो अभिनेता विकी कौशल पहली बार किसी फिल्म में नजर आएंगे जो कि यशराज बैनर की होगी। इसके पहले विकी कौशल और मानुषी छिल्लर को भी साथ नहीं देखा गया है।

मानुषी छिल्लर फिल्म पृथ्वीराज से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं और इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। यशराज के बैनर तले हाल ही में कई फिल्में भी अनाउंस हुईं थीं जिसको लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X