Pathaan Teaser Out: शाहरुख खान की जन्मदिन पर 'पठान' का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन और डायलॉग सुनकर फैंस क्रेजी

आखिरकार फैंस का लंबा इंतजार खत्म हुआ.. शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर यशराज फिल्म्स ने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है, जहां शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर में दिखाए गए एक्शन और डायलॉग्स ने फैंस को फिल्म के लिए और भी उत्साहित कर दिया है।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख ने टीजर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- "अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए.. Pathaan Teaser Out now.. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.."
2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' के बाद शाहरुख खान सीधे पठान में नजर आने वाले हैं। जाहिर है फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्र हैं। टीजर रिलीज के साथ ही फैंस का उत्साह चरम पर है। ट्विटर पर पठान, किंग इज बैक, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम.. सभी ट्रेंड कर रहे हैं। पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर हैं आदित्य चोपड़ा।
पठान को बहुत बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। यह यशराज की सबसे मंहगी फिल्मों में से होगी। इसका बजट 250 करोड़ तक का बताया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग मुंबई, स्पेन, दुबई के अलग अलग लोकेशंस पर हुई है।
वहीं, लंबे समय के बाद शाहरुख- दीपिका की जोड़ी दिखने वाली है। वहीं, इनके साथ दिखेंगे जॉन अब्राहम, जो कि फिल्म में मुख्य विलेन बने नजर आएंगे। टीजर में शाहरुख और जॉन के बीच भिड़ंत की झलक भी दिखी है।
बता दें, चूंकि पठान में शाहरुख के स्वैग, बॉडी लैंग्वेज और स्टाइल पर काफी ध्यान दिया जा रहा है, इसलिए निर्माताओं ने जॉन अब्राहम को लीन लुक दिया है। दोनों के बीच फाइट सीन्स को विश्वसनीय बनाने के लिए जॉन ने अपनी बाइसेप्स कम की है। निर्माता जॉन को बाकी फिल्मों से थोड़ा अलग भी दिखाना चाहते हैं।
खास बात है कि फिल्म में सलमान खान एक खास कैमियो भी निभाने वाले हैं। वह अपने 'टाइगर' किरदार में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications