ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का धमाका..उड़ जाएंगे सारे सुपरस्टार्स
Recommended Video

अगर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ एक ही फिल्म में आएं तो इसे धमाका ही तो कहेंगे। जी हां यशराज फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ नजर आएंगे। ऋतिक रोशन ने ट्वीट कर इसे बॉलीवुड का सबसे बड़ा एक्शन फिल्म कहा है।
जाहिर है दो सुपरस्टार जो एक्शन फिल्में करने में माहिर है अगर साथ साथ स्क्रीन शेयर करेंगे तो फिल्म शानदार तो बननी ही है। बहरहाल ये टाइगर श्रॉफ के लिए काफी अच्छी खबर है क्योंकि वो ऋतिक रोशन को अपना आइडियल मानते हैं।

फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी और फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद होंगे जो ऋतिक रोशन के साथ पहले भी बैंग बैंग जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ दोनों ही पहले भी कई एक्शन फिल्में कर चुके हैं।
एक्शन फिल्मों को बॉलीवुड में हमेशा पसंद भी किया जाता है। फैन्स एक्शन हीरो को पसंद भी करते हैं। आगे की स्लाइड्स पर देखिए बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन एक्शन फिल्में।


Click it and Unblock the Notifications
