सुशांत सिंह राजपूत केस में अब YRF की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। अब तक मुंबई पुलिस कई बॉलीवुड सितारों व सुशांत के दोस्तों से पूछताछ कर बयान दर्ज कर चुकी है। अब इस मामले में कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा को तलब किया गया है। यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से भी सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है।
बता दें सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती ने पुलिस को बताया था कि सुशांत ने यशराज के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया था। ऐसा उन्होंने रिया को करने के लिए भी कहा था। इसके बाद पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर पूछताछ की। अब यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर मुंबई पुलिस स्टेशन अपना बयान दर्ज करवाने पहुंची है।
Recommended Video
अभी तक यशराज फिल्म्स के एक्स प्रोडक्शन हेड आशीष सिंह भी सुशांत मामले में अपना बयान दर्ज करवा चुके हैं। कुछ दिन पहले ही आशीष से पुलिस ने करीब पांच घंटे तक पूछताछ की थी। बता दें सुशांत की मौत पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं, ऐसे में पुलिस इस केस में अबतक 25 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











