..................... अक्षय की 'पृथ्वीराज' से रणबीर की 'शमशेरा' तक- YRF ने घोषित की रिलीज डेट- रक्षाबंधन से दिवाली सब बुक | YRF announces 2021 film release date akshay kumar PRITHVIRAJ on diwali and SHAMSHERA, JAYESHBHAI JORDAAR 5 movies - Hindi Filmibeat

अक्षय की 'पृथ्वीराज' से रणबीर की 'शमशेरा' तक- YRF ने घोषित की रिलीज डेट- रक्षाबंधन से दिवाली सब बुक

इस साल का सबसे बड़ा ऐलान हो चुका है। यशराज फिल्म्स की 5 बड़ी धमाकेदार फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। इसमें अक्षय कुमार स्टारर पृथ्वीराज से लेकर रणबीर कपूर की शमशेरा भी शामिल है। अक्षय कुमार ने इस साल की दिवाली पर पृथ्वीराज के जरिए कब्जा कर लिया है तो वहीं रणबीर कपूर ने जयेषभाई जोरदार के लिए रक्षाबंधन की बुकिंग कर ली है। आइए दिखाते हैं पृथ्वीराज, शमशेरा, जयेषभाई जोरदार, बंटी और बबली 2 से लेकर संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट।

बता दें यशराज फिल्म्स इस साल अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर से लेकर संजय दत्त तक के साथ बड़ी फिल्मों को लेकर आ रहा है। कोरोना के चलते पिछले साल कई बड़ी फिल्में पोस्टपोन हो गईं। लेकिन अब 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ सिनेमाघर खुल गए हैं और फिल्ममेकर्स अपनी बड़ी फिल्मों का ऐलान कर रहे हैं।

 संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट

संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट

फिल्म- संदीप और पिंकी फरार
रिलीज डेट- 19 मार्च 2021
स्टारकास्ट- अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा
डायरेक्शन- दिबाकर बनर्जी

यशराज बैनर तले बनी संदीप और पिंकी फरार फिल्म को होली से 10 दिन पहले रिलीज किया जा रहा है। इस बार होली 28-29 मार्च की है। ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है। इस साल रिलीज के लिए सबसे पहले यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म को चुना है।

 बंटी और बबली 2 की रिलीज डेट

बंटी और बबली 2 की रिलीज डेट

फिल्म- बंटी और बबली 2
रिलीज डेट- 23 अप्रैल 2021
स्टारकास्ट- सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी
निर्देशन- वरुण वी वर्मा

एक बार फिर सालों के बाद इस फिल्म में रानी और सैफ अपोसिट नजर आएंगे। इस फिल्म को अप्रैल के लिए बुक किया गया है। अभी अप्रैल में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।

शमशेरा की रिलीज डेट

शमशेरा की रिलीज डेट

फिल्म- शमशेरा
शमशेरा रिलीज डेट-25 जून 2021
स्टारकास्ट-रणबीर कपूर और वाणी कपूर, संजय दत्त
निर्देशन- करण मल्होत्रा
यशराज फिल्म्स में अप्रैल के बाद जून महीने में अपनी फिल्म रिलीज करने का फैसला लिया है। ऐसा इसीलिए क्योंकि मई में सलमान खान की राधे और जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 में पहले से ही भयंकर टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसे में चुनौती न लेते हुए शमशेरा को जून के लिए बुक किया गया है।

जयेषभाई जोरदार की रिलीज डेट

जयेषभाई जोरदार की रिलीज डेट

फिल्म- जयेषभाई जोरदार
रिलीज डेट- 27 अगस्त 2021
स्टारकास्ट- रणवीर सिंह और शालिनी पांडे
निर्देशन- दिव्यांग ठक्कर

रणवीर सिंह की जयेषभाई जोरदार फिल्म के लिए रक्षाबंधन का त्यौहार बुक किया गया है। इस साल रक्षाबंधन 22 अगस्त का पड़ रहा है। इस त्यौहार के वीक में ही 27 अगस्त को ये फिल्म रिलीज होगी।

दिवाली पर अक्षय कुमार का धमाका

दिवाली पर अक्षय कुमार का धमाका

फिल्म- पृथ्वीराज
रिलीज डेट- 5 नवंबर 2021
स्टारकास्ट- संजय दत्त, सोनू सूद, अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर
निर्देशन- डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी

अक्षय कुमार ने आखिरकार दिवाली जैसा बड़ा त्यौहार कई महीने पहले ही बुक कर लिया है। अक्षय कुमार और बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही मानुषी छिल्लर की पृथ्वीराज दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है।

खैर इन बड़ी फिल्मों के ऐलान के बाद अब ये देखना है कि लोग कितना विश्वास करके थिएटर्स की ओर रुख करते हैं। क्योंकि सिनेमाघरों के 100 फीसदी की क्षमता के साथ खोले जाने के बाद भी अभी तक किसी बड़ी फिल्म का ऐलान नहीं हुआ था।

बड़े बड़े फिल्ममेकर्स भी फिल्मों को रिलीज करने से डर रहे थे। लेकिन अब इन पांच बड़ी फिल्मों के रिलीज डेट के सामने आने के बाद यकीनन कई फिल्मों को भी सिनेमाघरों के लिए बुक किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X