500 करोड़ मानहानि केस, अक्षय कुमार पर भड़के यूट्यूबर राशिद - लीगल एक्शन लूंगा, टारगेट किया
यू ट्यूबर राशिद सिद्दीकी ने अक्षय कुमार के 500 करोड़ के मानहानि केस पर अपना जवाब दिया है। उन्होंने साफ तौर पर अक्षय कुमार के द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत ठहराया है। साथ ही 500 करोड़ा का मुआवजा देने से इंकार कर दिया है। राशिद का कहना है कि उन्होंने जो भी वीडियो में दिखाया है उसमें कुछ भी अपमानजनक नहीं है।
उन्होंने इतनी बड़ी रकम के मानहानि पर अक्षय कुमार के खिलाफ अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। राशिद ने कहा है कि अगर अभिनेता ऐसा नहीं करते हैं तो वह उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस के मामले के दौरान रिया चक्रवर्ती का नाम आने के बाद अक्षय कुमार पर राशिद ने एक वीडियो बनाया था। यूट्यूबर राशिद ने कहा है कि अक्षय कुमार अगर अपना केस वापस नहीं लेते हैं तो वह उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। उन्होंने अपनी सफाई में ये बताया है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।


Click it and Unblock the Notifications