कोरोना संक्रमित राहुल वोहरा का आखिरी Video-ऑक्सीजन की जगह खाली मास्क, पत्नी ने मांगा इंसाफ
यूट्यूबर राहुल वोहरा के निधन के बाद उनकी पत्नी ज्योति तिवारी ने सोशल मीडिया के जरिए इंसाफ की मांग की है। राहुल वोहरा इस वीडियो में ये बोल रहे हैं कि ऑक्सीजन की जगह इलाज के दौरान उन्हें सिर्फ खाली पानी वाला मास्क लगाया गया है। राहुल का ये वीडियो काफी दर्दनाक है। राहुल कोरोना वायरस के इलाज के दौरान लगातार मदद मांग रहे थे। उन्होंने ये भी लिखा था कि अगर उन्हें सही समय पर इलाज मिल जाता तो वो भी बच जाते।
इस वीडियो में राहुल वोहरा अस्पताल के बेड पर हैं। जहां वह अपने मुंह से मास्क हटा रहे हैं। इसमें वो बोलते हुए दिख रहे हैं कि इसमें से कुछ भी नहीं आ रहा है। मैंने नर्स को बोला पर वो आते ही नहीं हैं। एक-एक घंटे लगा जाते हैं। ऑक्सीजन की जगह पानी आता है। फिर आपको ही मैनेज करना है।

इसको लगाना है। उनको ये समझ नहीं आ रहा है कि पानी की बोतल में पानी कम रखना है और फ्लो बढ़ाना है। राहुल के इस वीडियो को शेयर कर उनकी पत्नी ने इंसाफ की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि हर एक राहुल के लिए इंसाफ चाहिए। उन्होंने ये भी लिखा है कि मेरा राहुल चला गया। ये सबको पता है।
लेकिन कैसे गया ये किसी को नहीं पता। दिल्ली में इस तरह का इलाज किया जा रहा है। उम्मीद करती हूं कि मेरे पति को इंसाफ मिलेगा। एक और राहुल इस दुनिया से नहीं जाना चाहिए। राहुल ने इस वीडियो में ये भी कहा है कि मैं इस खाली मास्क का क्या करूं। बता दें कि शनिवार को राहुल वोहरा ने अपने फेसबुक पोस्ट पर मदद की अपील की थी। इसके कुछ घंटों बाद ही उनकी मौत हो गई। चलिए आपको दिखाते हैं राहुल का ये आखिरी वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications











