Wedding Photos: सुर्ख जोड़ा पहनाकर गर्लफ्रेंड को डोली में बैठा लाया ये स्टार, तस्वीरें देख इमोशनल हुए लोग

Arun Maini

Mrwhosetheboss Arun Maini Dhrisha Wedding: अरुण मैनी एक फेमस यूट्यूबर हैं, जो अपने यूट्यूब चैनल 'मिस्टर हूज़ द बॉस' के लिए जाने जाते हैं। अपने वीडियोज में वह डिजिटल और टैक्नोलॉजी की चीजों के बारे में बात करते हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो अरुण ने अपने जीवन की नई शुरुआत करते हुए अपनी सबसे अच्छी दोस्त धृषा से शादी रचाई है, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं।

11 जून 2024 को अरुण मैनी ने अपने इंस्टा अकाउंट से वेडिंग फोटोज शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया। तस्वीरों के साथ अरुण ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि 8 जून 2024 को उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड धृषा से शादी की और तब से उनकी लाइफ और शानदार हो गई है और वे अपनी लाइफ के इस फेज को एंजॉय कर रहे हैं।

अरुण ने अपनी वेडिंग फोटोज के कैप्शन में लिखा, "8 जून 2024। जिस दिन मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी प्रेरणा, मेरी सब कुछ से शादी की। हमने अपने जीवन के इस खास पल का जश्न मनाने के लिए 3 दिन बिताए। हम जिन लोगों से प्यार करते हैं उनके साथ दिल खोल कर हंसे, नाचे और गाने गाए। हम एक होटल में एक साथ बैठे थे, चेहरे से कान तक मुस्कुरा रहे थे, संतुष्टि से भरे हुए थे और अपने बाकी जीवन को एक साथ बिताने के लिए बहुत उत्साहित हैं।"

कपल के वेडिंग लुक की बात करें, तो वे सब्यसाची मुखर्जी के आउटफिट्स में अच्छे दिख रहे थे। धृषा ने हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला रेड लहंगा पहना था। डेवी बेस और रेड लिप्स के साथ अपने लुक को मिनिमल रखते हुए वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लाल चूड़े, रत्नों जड़ित ज्वेलरी और शीयर घूंघट के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था।

वहीं, दूल्हे राजा मैचिंग पगड़ी और दुपट्टे के साथ आइवरी शेरवानी में जच रहे थे। उनके दुपट्टे पर ब्राउन कलर का बॉर्डर वर्क था, जो ड्रेस में रॉयल टच एड कर रहा था। अरुण ने मैचिंग ग्रीन हार पहना था, जिससे उनका पूरा आउटफिट काफी राजसी लग रहा था। इसके अलावा, उन्होंने पगड़ी और ग्रीन कलगी के साथ अपने लुक को फाइनल किया था।

More from Filmibeat

Read more about: arun maini bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X