..................... youtuber Manish Kashyap demanded Pakistani Arshad Nadeem dope test after historic win at Olympic 2024 - Hindi Filmibeat

नीरज चोपड़ा की हार पर भड़का यू ट्यूबर, बोला- पाकिस्तानी अरशद नदीम का डोप टेस्ट कराओ

Manish Kashyap

Manish Kashyap Demanded Arshad Nadeem Dope Test: पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने अपनी लाइफ का दूसरा ओलंपिक मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा के खाते में इस बार सिल्वर आया है। वहीं नीरज चोपड़ा को शिकस्त देने वाले पाकिस्तानी अरशद नदीम ने अपने मुल्क को पहला गोल्ड दिलाकर इतिहास रच दिया है। अरशद नदीम की ये जीत यू ट्यूबर मनीष चोपड़ा का हजम नहीं हो रही हैं और उन्होंने अरशद के डोप टेस्ट की मांग की है।

मनीष कश्यप ने औलपिंक संघ से मांग की है कि पाकिस्तान के जैवलिन थ्रो खिलाड़ी अरशद नदीम का डोप टेस्ट होना चाहिए। क्योंकि उन्होंने मैदान में खेलते समय अपने मुंह में कुछ खाया था, जो प्रतिबंधित पदार्थ भी हो सकता है। उनका कहना है कि अगर जांच हो और उसमें कुछ सामने आता है तो इस स्थिति में उनको भी आयोग्य घोषित करना चाहिए। अरशद नदीम ने भारत के नीरज चौपड़ा को हराकर जैवलिन थ्रो का फाइनल मैच जीता है।

मनीष कश्यप का दावा है कि अरशद नदीम ने आज तक 90 मीटर दूर भाला नहीं फेका है। फिर फाइनल के दिन उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला कैसे फेंक दिया। इसकी जांच होनी चाहिए। जिस तरह से विनेश फोगाट को केवल 10 ग्राम वजन बढ़े होने के चलते आयोग्य घोषित कर दिया गया, उसी तरह अरशद नदीम की भी जांच हो और जांच में कुछ गलत पाए जाने पर उनको भी अयोग्य घोषित किया जाए। इससे पहले कई और लोग भी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के अरशद नदीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि डोप टेस्ट आमतौर पर पेशाब और रक्त के माध्यम से की जाने वाली जांच है। जिससे ये पता चलता है कि खेल के दौरान किसी खिलाड़ी ने कोई ड्रग या ताकत बढ़ाने की दवा तो नहीं ली है। खेल में इसके जरिए होने वलाी बेईमानी को रोकने के लिए ऐसा टेस्ट किया जाता है। ये टेस्ट दुनिया के लगभग सभी स्पोर्ट्स इवेंट्स में कराया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X