यूट्यूबर काम्या जानी के श्रीजगन्नाथ मंदिर में घुसने पर बवाल, बीजेपी क्यों कर रही है गिरफ्तारी की मांग?

Youtuber Kamiya Jani's Controversy- इस वक्त यूट्यूबर काम्या जानी को लेकर चर्चा है। ओडिशा के पुरी में श्रीजगन्नाथ मंदिर में एक यूट्यूबर काम्या के प्रवेश को लेकर बवाल हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि काम्या को मंदिर के अंदर कैसे जाने दिया गया।
यही नहीं बीजेपी यूट्यूबर की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। इसकी शुरुआत तब हुई थी जब काम्या पर आरोप लगा था उन्होने करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। दरअसल मंदिर आने से पहले काम्या का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो बीफ खाते हुए नजर आ रहीं थीं।
आरोप है कि इसकी वजह से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी आरोप में उनके खिलाफ 295 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किए जाने की मांग उठ रही है। मोहंती का कहना है कि अगर काम्या को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
इसके बाद काम्या भी अपनी सफाई देने के लिए सामने आई हैं और इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा ले रही हैं। उन्होने लिखा, ''एक भारतीय होने के नाते मेरा मिशन भारतीय संस्कृति और विरासत को दुनिया भर में ले जाना है।
मैं भारत के सभी ज्योतिर्लिंगों और चार धामों का दौरा कर चुकी हूं और यह कितनी सौभाग्य की बात है। जब मेरी नींद खुली तो अखबार में यह अजीब लेख आया जिसमें मेरी जगन्नाथ मंदिर की यात्रा पर सवाल उठाया गया था।
ऐसा नहीं है कि किसी ने मुझसे संपर्क किया है, लेकिन मैं सिर्फ यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं बीफ नहीं खाती हूं और न ही मैंने कभी बीफ खाया है। जय जगन्नाथ।" इसके अलाला यूट्यूबर ने लिखा, "यूट्यूब के प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा मंदिर परिसर में कैमरा ले जाने के बारे में एक निश्चित राजनीतिक दल द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से निराधार है।
इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अगर किसी के पास कोई सबूत है, तो वे पेश करें। इसकी जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।" इसके बाद काम्या को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











