यूट्यूबर ध्रुव राठी और गौरव तनेजा की भिड़ंत, सद्गुरु के एक पोस्ट ने इंटरनेट पर काटा बवाल!

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी और गौरव तनेजा को भला कौन नहीं जानता है। लेकन अब कुछ ऐसा हुआ है कि दोनों कंटेंट क्रिएटर्स आपस में भिड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच जुबानी जंग देखी जा रही रही है और लोग इसको लेकर काफी नाराज हैं।
गौरतलब है कि ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इंडिया बनाम भारत के बारे में एक पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया था और इसके बाद ये पूरा विवाद बढ़ा था। इस दौरान ध्रुव राठी ने सद्गुरु की आलोचना की थी।
इसके पीछे कारण ये था कि नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) द्वारा घोषणा किए जाने के बाद 'इंडिया' बनाम 'भारत' मुद्दे पर उन्होने अपनी राय रखी थी। इस दौरान सद्गुरु की बातों से ध्रुव राठी इत्तेफाक नहीं रख पाते हैं।
क्या बोले सद्गुरु
सद्गुरु का कहना था, ''जब अंग्रेज हमारे देश से चले गए तो हमें 'भारत' नाम फिर से अपना लेना चाहिए था। एक नाम से ही सब कुछ नहीं होगा, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि देश का नाम ऐसा रखा जाए जो हर किसी के दिल में गूंजे। राष्ट्र हमारे लिए सब कुछ है, फिर भी 'इंडिया' शब्द का कोई अर्थ नहीं है। यदि हम आधिकारिक तौर पर राष्ट्र का नाम बदलने में असमर्थ या अनिच्छुक हैं, तो अब समय आ गया है कि हम कम से कम 'भारत' को अपनी दैनिक बोलचाल में लाएँ। युवा पीढ़ियों को यह जानना चाहिए कि भारत का अस्तित्व भारत के जन्म से बहुत पहले से था। बधाई हो NCERT.''
ध्रुव राठी ने दिया रिएक्शन
"क्या आप अपना भारत विरोधी एजेंडा बंद कर सकते हैं, मिस्टर जगदीश वासुदेव? सभी जानते हैं कि हमारे संविधान में इंडिया और भारत दोनों ही लिखे हैं, लेकिन सिर्फ़ राजनीति के लिए आप फूट डालो और राज करो का गंदा खेल खेल रहे हैं।" गौरव तनेजा ने सद्गुरु की पोस्ट पर ध्रुव राठी की प्रतिक्रिया पर हमला किया और उन्हें 'तानाशाह' भी कहा।
गौरव ने लिखा,
उन्होंने कहा, "इंटरनेट पर अलग-अलग राय क्यों नहीं हो सकती? कुछ विदेशी इंटरनेट पर सभी कंटेंट को क्यों नियंत्रित करना चाहते हैं? #तानाशाह।" ध्रुव राठी ने गौरव तनेजा को जवाब देते हुए लिखा, "कोई भी विवाद आपके खत्म होते 'करियर' को नहीं बचा सकता, गौरव, यहां तक कि आपके बच्चों का ड्रामा के लिए शोषण भी नहीं। आपको इसके लिए मूल्यवान कंटेंट बनाना होगा। अगर आपको मदद की जरूरत है तो मैं आपको अपना YouTube ब्लूप्रिंट कोर्स सुझा सकता हूं। शुभकामनाएं।" इस तरह से दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है।


Click it and Unblock the Notifications











