एक्टर से भी ज्यादा है यूट्यूबर अरमान मलिक की नेट वर्थ, 10 फ्लैट, 9 नौकर और 200 करोड़ की...

YouTuber Armaan Malik's net worth: यूट्यूबर अरमान मलिक को आज कौन नहीं जानता है। अपने क्रिएटिव वीडियो के साथ ही वह अपनी दोनों पत्नियों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। बता दे कि अरमान मलिक सोशल मीडिया पर आए दिनों छाए रहते हैं। उनके लेटेस्ट फैमिली वीडियो देखने का हर कोई इंतजार करता है। अकसर सोशल मीडिया पर उनकी दोनों पत्नियों के झगड़े और प्यार तकरार देखी जाती है। इसी के साथ ही उनकी लग्जीरियस लाइफ भी हर कोई देखना पसंद करता है। हाल ही में अरमान मलिक को एयरपोर्ट पर अपनी दोनों पत्नियों के साथ देखा गया। इस दौरान अरमान मलिक फिर सभी की जुबान पर हैं और हर एक का यही सवाल है कि आखिर आम से स्टार बने अरमान कमा कितना लेते हैं।
लोग पसंद करते हैं हमारा कॉन्टेंट
अगर आपके भी मन में यही सवाल आ रहा है तो आपको बता दें कि अरमान मलिक की नेटवर्थ किसी एक्टर से कम नहीं है। हाल ही में अरमान अपनी दोनों पत्नियों के साथ इंटरव्यू देने पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी लाइफ को लेकर कई सारे खुलासे किए। अरमान बताते हैं कि उनका कॉन्टेंट पसंद किया जाता है। यूट्यूब पर ट्रेंड में भी रहता है। इसीलिए उनपर पैसों की कमी नहीं है। जिंदगी में एक समय था जब वह मजदूरी कर रहे थे। तो वहीं आज वह इस मुकाम पर हैं।
10-20 करोड़ नहीं इतने करोड़ की है संपत्ती
यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी नेट वर्थ बताते हुए पहले तो रुके उसके बाद उन्होंने कहा कि वह GST भर लेते हैं। इसके बाद अरमान कहते हैं कि 100-200 करोड़ रुपये है उनकी नेटवर्थ। इसके अलावा उनके पास 10 फ्लैट हैं। जिसमें उनकी टीम भी रहती है। उनके पास 6 एडिटर हैं, 2 ड्राइवर है, 4 पीएसयू और 9 नौकर हैं। अरमान बताते हैं कि पहले उनके पास कुछ नहीं था, लेकिन कोरोना के बाद सब बदला। आज यूट्यूब की वजह से इतनी कमाई हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications