Youtuber Armaan Malik की दोनों पत्नियां सड़क पर पेन बेचती आईं नज़र, लोग बोले- बिग बॉस ने इनको...

Payal And Kritika Malik Video: यूट्यूबर अरमान मलिक अभी के वक्त में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए नजर आ जाते हैं और आपको बता दें कि उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है। लेकिन सबसे ज्यादा अरमान मलिक को उनकी दो पत्नियों कृतिका और पायल को लेकर काफी ज्यादा विवादों में देखा गया है।
लेकिन अब इसी बीच अरमान मलिक की दोनों पत्नियों कृतिका और पायल की एक वीडियो वायरल होती हुई नजर आ रही है। दरअसल, आपको बता दें कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पायल और कृतिका भेष बदलकर सड़कों पर पेन बेचती हुई नजर आती है। इस दौरान दोनों बेहद अजीब लग रही हैं।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि पायल और कृतिका का भेष और भी ज्यादा अलग लग रहा है। दोनों भिखारी की तरह सड़क पर पेन बेचते और लोगों से खाना मांगती हुई नजर आती है। अभी तेजी से यह वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और आपको बता दें कि इस दौरान दोनों व्लॉग बनाती हुई भी देखी जा सकती हैं।
अब लगातार पायल और कृतिका की इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए देखे जा सकते हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि सच में भिखारी लग रही है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि बिग बॉस ने इनको भिखारी बना दिया है। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इनको तो यही काम करना चाहिए बिल्कुल फिट काम है।


Click it and Unblock the Notifications