Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, सामने आई तस्वीरों से फैंस को हुआ शक

Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों अपनी पत्नियों और होने वाले बच्चों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनें हुए हैं, अरमान की पत्नी कृतिका मलिक ने 6 अप्रैल 2023 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे जैद को जन्म दिया था। अब यूट्यूबर की पहली पत्नी पायल मलिक भी दूसरी बार मां बन चुकी हैं। दूसरी बार पायल ने किसको जन्म दिया यह खुलासा नहीं हुआ है पर उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है यह पता चल चुका है।
जुड़वा बच्चों का अंदाजा फैंस ने ही लगाया है, दरअसल अरमान मलिक ने 26 अप्रैल 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर कर फैंस के साथ अपनी इस खुशखबरी को साझा किया है।
अस्पताल से शेयर की गई इस तस्वीर में अरमान और पायल के साथ कृतिका और चिरायु भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पायल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने फैंस से कहा है कि वे अनुमान लगाए कि उन्हें बेटे हुए हैं या बेटियां। अरमान ने कैप्शन में लिखा, ''फाइनली पायल मां बन गई, कोई अनुमान लगा सकता है (बेटे हुए हैं या बेटियां)''
अरमान के साथ-साथ पायल मलिक ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर कर फैंस के साथ बच्चों के जन्म की खबर साझा की। तस्वीरें पायल के मैटरनिटी फोटोशूट की हैं, जिनमें वह पिंक कलर के फ्लोई गाउन में बेहद प्यारी लग रही हैं।
इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''आखिर वो घड़ी आ ही गई.. मां बनने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।'' इसके साथ ही उन्होंने फैंस से उनके बच्चों (बेटा या बेटी) के बारे में अनुमान लगाने के लिए भी कहा।
हालांकि, तस्वीरों में जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह यह थी कि एक फोटो में अरमान के हाथ में ब्लू कलर के बेबी शूज हैं, जिनपर 'आई लव डैड' लिखा है, वहीं उनके बेटे चिरायु के हाथों में पीच कलर के बेबी गर्ल सैंडल थे। वहीं, एक अन्य तस्वीर में पायल के हाथ में ब्लू कलर का बेबी आउटफिट है और अरमान पिंक कलर की टी-शर्ट लिए हुए नजर आ रहे हैं।
ऐसे में पोस्ट को देखकर कहा जा रहा है कि शायद कपल को एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। फिलहाल अरमान ने अपनी तरफ से इसको लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। जानकारी के लिए बता दें कि अरमान ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक हैं, जिनसे उन्हें एक बेटा चिरायु मलिक है।


Click it and Unblock the Notifications