अरमान मलिक को गोद में उठाकर फोटोशूट करवाती नज़र आईं पायल-कृतिका संग लक्ष्य, लोग बोले- ये नहीं सुधरेगा...

Youtuber Armaan Malik Video Viral: यूट्यूबर अरमान मलिक अभी के समय में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं और आपको बता दें कि लगातार वह अपनी दो पत्नियों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनको बिग बॉस ओटीटी 3 में भी देखा जा चुका है। जहां पर वह अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ में नजर आए थे।
लेकिन पिछले कुछ वक्त से अरमान मलिक को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने चौथी शादी कर ली है। मालूम हो की पायल से पहले भी उनकी एक और शादी हुई थी जिससे उनका तलाक हो गया था। लेकिन अब कहां जा रहा है कि अरमान मलिक ने अपनी बेस्ट फ्रेंड और बच्चों का ध्यान रखने वाली लक्ष्य के साथ में शादी कर ली है।
अब इसी बीच अरमान मलिक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका के अलावा लक्ष्य उनको गोदी में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। अब लगातार यह वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और लोग बेस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "यह कभी भी नहीं सुधरेगा।" एक दूसरा यूजर कमेंट करता है कि "इनको देश से बाहर निकाल देना चाहिए।" हालांकि एक अन्य यूजर वीडियो पर कमेंट करता है कि "अब तीसरी भी तैयार हो गई है।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरमान मलिक पहले ही यह क्लियर कर चुके हैं कि लक्ष्य के साथ में उनका कोई भी रिलेशन नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











