BB में जाते ही पायल-कृतिका से पहले वाली पत्नी सुमित्रा संग अरमान की कॉल रिकॉर्डिंग लीक, चिल्ला पड़े अरमान

Armaan Malik Call Recording: यूट्यूबर अरमान मलिक हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 के मंच पर अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ में पहुंच चुके हैं। बिग बॉस के घर में पहुंच जाने के बाद में यह तीनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि अरमान मलिक ने दो नहीं बल्कि तीन शादियां की है। दरअसल इस बात का खुलासा पायल और कृतिका ने अपने एक व्लॉग के दौरान किया था। जिसमें पायल ने कहा था कि अरमान की पहली शादी 17 की उम्र में हुई थी और दोनों का रिश्ता चल नहीं पाया तो तलाक ले लिया। तलाक के केस में जो भी कुछ हमारे पास था वह हमने दे दिया।
लेकिन अब आपको बता दें कि अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी की एक कॉल ऑडियो वायरल हो रही है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। वायरल हो रही इस ऑडियो में सुना जा सकता है कि अरमान कहते हैं कि ना तो मैंने दिए और उसके बावजूद भी मैंने तेरी मदद की है। जिस पर उनकी पहली पत्नी सुमित्रा रहती है कि क्या मतलब मैंने तुम्हें पैसे नहीं दिए हैं।
यूट्यूबर अरमान मलिक इस पर अपनी पहली पत्नी सुमित्रा से पूछते हैं कि तूने मुझे पैसे दिए हैं। जिस पर सुमित्रा रहती है की पायल मलिक से जाकर पूछिए। तो अरमान कहते हैं की पायल से पूछो मेरे को फोन मत किया करो। शर्म नहीं आती है तुम्हें बिल्कुल। जिस पर सुमित्रा रहती है कि शर्म तो तुम्हें आनी चाहिए। मैं परेशान हूं और बेटी की पढ़ाई भी है।
हालांकि आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी सुमित्रा के बीच हुई इस बातचीत को कुछ लोगों द्वारा फेक भी बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि सच में अरमान मलिक की पहली पत्नी सुमित्रा ने पायल को 4 लाख रुपए दिए थे कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications